Connect with us

बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रहा ‘रामायण’ का तूफान, दुनियाभर में 1300 करोड़ के पार पहुंची कमाई

मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रहा ‘रामायण’ का तूफान, दुनियाभर में 1300 करोड़ के पार पहुंची कमाई

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। रिलीज के बाद से ही दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़े बजट में तैयार इस फिल्म की कमाई भी उसी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 800 करोड़ रुपये के आंकड़े की ओर तेजी से बढ़ रही है, जबकि दुनियाभर में इसका कारोबार 1300 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। दूसरे सप्ताह में भी फिल्म की कमाई की रफ्तार कम नहीं हुई है। रविवार की छुट्टी का फिल्म को कितना फायदा मिला और अब तक इसने कितनी कमाई कर ली है, आइए जानते हैं।

800 करोड़ के आंकड़े से कुछ कदम दूर ‘रामायण’
फिल्म ने सिनेमाघरों में शानदार शुरुआत करते हुए पहले दिन 64.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसके बाद पांचवें दिन इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल आया और फिल्म ने 107.50 करोड़ रुपये बटोर लिए। पहले सप्ताह के अंत तक इसका कुल भारतीय नेट कलेक्शन 564.60 करोड़ रुपये पहुंच गया था।

यह भी पढ़ें -  'ढिंढोरा 2' का ट्रेलर रिलीज, फिर लौटे भुवन बाम के मजेदार किरदार, इस बार ससुराल में मचेगा धमाल

दूसरे सप्ताह में भी फिल्म का शानदार प्रदर्शन जारी है। 10वें दिन यानी शनिवार को इसने 72.90 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, रविवार को 11वें दिन फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन बढ़कर 761.12 करोड़ रुपये हो गया है।

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सातवें स्थान पर पहुंची फिल्म
कमाई के मामले में ‘रामायण’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सातवीं सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। अब इसकी नजर एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ के रिकॉर्ड पर है। ‘आरआरआर’ ने भारत में अपने लाइफटाइम प्रदर्शन के दौरान 782.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। ऐसे में ‘रामायण’ इस रिकॉर्ड को तोड़ने से महज कुछ करोड़ रुपये दूर है।

भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची इस प्रकार है:

यह भी पढ़ें -  'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, दुनियाभर में 600 करोड़ के पार पहुंची फिल्म

फिल्म इंडिया नेट कलेक्शन
पुष्पा 2 1,234.10 करोड़ रुपये
धुरंधर 2 1,149.30 करोड़ रुपये
बाहुबली 2 1,030.42 करोड़ रुपये
केजीएफ चैप्टर 2 859.70 करोड़ रुपये
धुरंधर 840.20 करोड़ रुपये
आरआरआर 782.20 करोड़ रुपये
रामायण 761.12 करोड़ रुपये
कल्कि 2898 एडी 646.31 करोड़ रुपये
जवान 640.25 करोड़ रुपये
कांतारा 2 622.48 करोड़ रुपये

दुनियाभर की कमाई में ‘आरआरआर’ और ‘धुरंधर’ को पछाड़ा
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भले ही ‘रामायण’ अभी ‘आरआरआर’ से आगे निकलने की कोशिश में है, लेकिन वैश्विक कमाई के मामले में फिल्म ने दोनों फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। रिलीज के महज 11 दिनों में इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,384.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

तुलना करें तो साल 2025 में रिलीज हुई ‘धुरंधर’ ने दुनियाभर में 1,307.35 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि ‘आरआरआर’ का वैश्विक कारोबार 1,230 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह ‘रामायण’ इन दोनों फिल्मों को पछाड़ चुकी है। दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची में यह पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। इससे आगे ‘दंगल’, ‘धुरंधर 2’, ‘बाहुबली 2’ और ‘पुष्पा 2’ का नाम शामिल है।

यह भी पढ़ें -  फुटबॉल के बाद अब टीवी की दुनिया में उतरेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो, पहली सीरीज 'डे 1s' का किया ऐलान

रणबीर कपूर बने भगवान राम, यश निभा रहे रावण की भूमिका
फिल्म ‘रामायण’ का निर्माण नमित मल्होत्रा ने किया है, जबकि यश इसके सह-निर्माता होने के साथ-साथ फिल्म में रावण की भूमिका भी निभा रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं, साई पल्लवी ने माता सीता और रवि दुबे ने लक्ष्मण की भूमिका निभाई है।

इसके अलावा फिल्म में लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, विवेक ओबेरॉय, शीबा चड्ढा और काजल अग्रवाल जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म की भव्यता, दमदार कलाकारों और शानदार कमाई ने इसे बॉक्स ऑफिस की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल कर दिया है।

Ad Ad
Continue Reading

More in मनोरंजन

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305