Connect with us

विधानसभा अध्यक्ष ने केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री से की शिष्टाचार भेंट, इन निर्माण को लेकर की पैरवी

उत्तराखंड

विधानसभा अध्यक्ष ने केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री से की शिष्टाचार भेंट, इन निर्माण को लेकर की पैरवी

नई दिल्ली:- उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से शिष्टाचार भेंट की। विधानसभा अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री के साथ राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की, विशेष तौर पर कोटद्वार विधानसभा के विषय में लालढांग चिल्लरखाल मोटर मार्ग के निर्माण को लेकर विस्तृत में चर्चा वार्ता की|केंद्रीय मंत्री ने भी विधानसभा अध्यक्ष को उत्तराखण्ड के विकास में हर सम्भव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया।

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री के साथ इस मुलाकात के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने लालढांग चिल्लरखाल मोटर मार्ग के निर्माण सहित कोटद्वार विधान सभा क्षेत्र में चिड़िया घर व रेस्क्यू सेंटर को बनाए जाने को लेकर भी विस्तृत रुप से बातचीत की| बता दें की गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडलों को राज्य के भीतर सीधे आपस में जोड़ने वाली कंडी रोड (रामनगर-कालागढ़-चिल्लरखाल- लालढांग) के लालढांग-चिल्लरखाल हिस्से का निर्माण कार्य सुप्रीम कोर्ट की सेंट्रल इंपावर्ड कमेटी (सीईसी) की रिपोर्ट के बाद ही शुरू होना है जिसको लेकर विधानसभा अध्यक्ष विभिन्न स्तरों पर इस मोटर मार्ग के निर्माण कार्य के लिए प्रयासरत है|

यह भी पढ़ें -  पटेलनगर में मोबाइल चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

विधानसभा अध्यक्ष ने केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री से अपनी इस भेंट के दौरान लालढांग चिल्लरखाल मोटर मार्ग के निर्माण की आवश्यकता को देखते हुए पैरवी की| केंद्रीय मंत्री ने भी सभी विषयों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष को केंद्र से पूरे सहयोग का आश्वासन दिया|

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305