Connect with us

हरदा को सड़क पर दिखे गड्ढे तो गाड़ी से उतरकर सड़क पर ही बैठ कर करने लगे विरोध

उत्तराखंड

हरदा को सड़क पर दिखे गड्ढे तो गाड़ी से उतरकर सड़क पर ही बैठ कर करने लगे विरोध

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत (harish rawat) का विरोध करने का अंदाज निराला है। हरीश रावत समय-समय पर सरकार की नीतियों का प्रदर्शन भी अनूठे तरीके से करते हैं।

गुरुवार को हरीश रावत (harish rawat) चंपावत उपचुनाव में प्रचार करने जा रहे थे रास्ते में उन्हें सड़क पर गड्ढे दिखाई पड़े। वह अपनी गाड़ी से उतरकर सड़क पर ही बैठ कर विरोध करने लगे।

यह भी पढ़ें -  इलेक्ट्रिक स्कूटर से सैनिक कल्याण निदेशालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण

बता दें कि रावत हल्द्वानी हाईवे से गुजर रहे थे. जब सड़क पर मौजूद गड्ढों से परेशान होकर अपनी कार से उतरकर धरना देने बैठ गए। उन्होंने नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों से अपील की है कि वे सड़क को ठीक करें, ताकि लोगों की परेशानी खत्म हो ।हरीश रावत (harish rawat) का यह विरोध प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत चंपावत पहुंचे और कांग्रेस की महिला प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी के लिए एक चुनावी जनसभा की।

यह भी पढ़ें -  पैठाणी महाविद्यालय बनेगा व्यावसायिक शिक्षा का केंद्र, शुरू होंगे बीटेक-एमबीए जैसे कोर्स

रावत (harish rawat) ने कहा कि कांग्रेस सत्ताधारी भाजपा को कड़ी टक्कर देगी। बता दें कि चंपावत विधानसभा का उपचुनाव 31 मई को होगा। 3 जून को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305