Connect with us

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज..इन जिलों में आज से बारिश और बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज..इन जिलों में आज से बारिश और बर्फबारी के आसार

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया। मौसम विभाग ने छह व सात नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दिखने की बात कही है। गढ़वाल मंडल ही इसका अधिक प्रभाव दिखेगा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि कुमाऊं मंडल में पश्चिमी विक्षोभ का खास प्रभाव रहने वाला नहीं है।

पांच व छह नवंबर को ऊधम सिंह नगर जिले में शाम के समय आंशिक बादल छा सकते हैं। पर्वतीय जिलों में सात नंबर को कहीं कहीं पर आंशिक बादल छा सकते हैं।मौसम विभाग ने 10 नवंबर के बाद ठंड में वृद्धि होने की संभावना जताई है। नवंबर में तराई-भाबर में न्यूनतम तापमान नौ से चार डिग्री तक पहुंचता है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड को मिला ‘Best State for Promotion of Aviation & Ecosystem’ का बड़ा सम्मान

मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों में हल्की वर्षा और बर्फबारी होने के आसार हैं। जबकि, मैदानों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम के करवट बदलने से ठिठुरन बढ़ सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है। शाम को सर्द हवा बढ़ा रही ठिठुरन। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम सामान्य बना हुआ है। चोटियों पर हल्की बूंदाबांदी और हिमपात हुआ है, लेकिन मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकि, शाम को सर्द हवा ठिठुरन बढ़ा रही है।

यह भी पढ़ें -  राम नाम से कांग्रेस का विरोध पुराना- रेखा आर्या

इस दौरान उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में वर्षा व बर्फबारी हो सकती है। अन्य जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा और ओलावृष्टि के आसार हैं। इससे प्रदेश में तापमान में गिरावट आ सकती है।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305