Connect with us

भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्तव्य और कर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है- मुख्यमंत्री

उत्तराखंड

भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्तव्य और कर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है- मुख्यमंत्री

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह  ने किया प्रतिभाग

देहरादून। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर देहरादून पुलिस लाइन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की, जबकि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) भी मौजूद रहे। इस दौरान पूरा परिसर भक्ति और उल्लास के रंग में नजर आया।

यह भी पढ़ें -  वन-क्लिक से 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची पेंशन, मुख्यमंत्री धामी ने की जारी

कार्यक्रम में कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कलाकारों का उत्साह बढ़ाया और बेहतर प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्तव्य और कर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता में दिया गया कर्मयोग का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है और पूरी मानवता को सही दिशा दिखाता है।

यह भी पढ़ें -  बेटियां उठायेंगी नशे के विरुद्ध मशाल- डाॅ. धन सिंह रावत

सीएम धामी ने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के जरिए नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं और विरासत से जोड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने लोगों से भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाने और प्रदेश के विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने भी प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पर्व को आपसी प्रेम, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देने वाला बताया।

यह भी पढ़ें -  अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की पत्नी गीता धामी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, जनप्रतिनिधि, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक समेत शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305