Connect with us

गुलदार की धरपकड़ में निकले लोगों के पीछे पड़ा गुलदार तो देखिए क्या हुआ

उत्तराखंड

गुलदार की धरपकड़ में निकले लोगों के पीछे पड़ा गुलदार तो देखिए क्या हुआ

हल्द्वानी- हल्द्वानी के ग्रामीण क्षेत्र में लगातार गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है. पंचायत घर के पास आनंदपुर ग्रामसभा के हरिपुर कुँवर सिंह गांव में खेतों की तरफ गुलदार आ गया. जिसने तीन लोगों को घायल भी किया है.वहीं सूचना के बाद पूरे गांव में और उसके आसपास सटे क्षेत्र में हड़कंप मच गया, जिसके बाद सभी लोग गुलदार की धरपकड़ में लग गए हैं, खेतों में जेसीबी मशीन तक लगा दी लेकिन गुलदार हत्थे नहीं आया. आप देख सकते है किस तरह से गुलदार सड़क पार कर रहा है. और लोग उसे देख कर भाग रहे हैं, वहीं बीते दिनों पहले छडायल नायबाद में गुलदार ने एक घर में कुत्ते को मार दिया था, ऐसे में गुलदार अब पंचायत घर की तरफ देखा गया है. लोगों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की है.

यह भी पढ़ें -  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में फहराया तिरंगा 

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305