Connect with us

केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, जुलाई माह में डीए में होगी अच्छी वृद्धि

उत्तराखंड

केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, जुलाई माह में डीए में होगी अच्छी वृद्धि

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्श के लिए ये साल खुशियों से भरा रहने वाला है। अभी जनवरी 2023 के लिए उनके महंगाई भत्ते का ऐलान हुआ है। इसमें चार फीसदी की वृद्धि की गई और ये बढ़कर 42 फीसद हो गया है। इस बीच उनके लिए एक और जबरदस्त खुशी की दोहरी खबर सामने आई है। जनवरी 2023 के लिए AICPI index के नंबर जारी हो चुका है। इंडेक्स में 0.5 प्वाइंट की तेजी आई है। इसका मतलब ये है कि जुलाई माह में एक बार फिर से महंगाई भत्ते में इजाफा होने जा रहा है। अभी तक महंगाई भत्ता 42 फीसद मंजूर हुआ है। आगे इसमें और इजाफा संभव है।

हाल में की गई थी बढ़ोत्तरी: हाल ही में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में चार फीसदी बढ़ोत्तरी का निर्णय किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का फैसला लेते हुए इसे 38 फीसदी से बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया गया। इस फैसले से एक करोड़ से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा होगा। इसे जनवरी 2023 से लागू किया गया। यानि की वेतन में पिछरा एरियर का भुगतान भी किया जाना है।

यह भी पढ़ें -  बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज

हर साल दो बार होती है घोषणा: कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते की गणना श्रम ब्यूरो द्वारा जारी किए जाने वाले औद्योगिकी श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई-आईडब्ल्यू) के आधार पर करती है। सरकार नियमानुसार महंगाई भत्ता जनवरी से और जुलाई से देती है। इसकी घोषणा होली और दिवाली से पहले होती रही है। इस बार होली से पहले डीए की घोषणा नहीं हो पाई थी। होली के कई दिनों बाद ही केंद्रीय कर्मचारियों को राहत भरी खबर मिल सकती है।

18 महीने तक लगी थी रोक, क्या मिलेगा डीए बकाया: हाल ही में, केंद्र ने 18 महीने के डीए बकाया पर एक स्पष्टीकरण जारी किया और कहा कि कर्मचारियों के 18 महीने के महंगाई भत्ते (डीए) के बकाया को जारी नहीं किया जाएगा। इसे कोविड महामारी के दौरान रोक दिया गया था। केंद्र ने 2020 में COVID महामारी को देखते हुए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) की तीन किस्तों को रोक दिया था। इस समय से, केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगी लंबित बकाया पर अपडेट का इंतजार कर रहे थे। इस रोक से केंद्रीय कर्मचारियों को 34 हजार करोड़ रुपये की बचत हुई थी। ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों की 18 माह की डीए की मांग फिलहाल अधर में है, लेकिन उनके लिए आगामी जुलाई माह के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें -  राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र

इतना पहुंच गया CPI-IW का नंबर: जनवरी 2023 के लिए CPI-IW इंडेक्स के नंबर आ गए हैं। इसमें 0.5 प्वाइंट की तेजी आई है और इंडेक्स का नंबर 132.8 पर पहुंच गया है। इस बढ़ोतरी से जुलाई 2023 के लिए महंगाई भत्ते में होने वाला इजाफा साफ हो गया है। जुलाई में DA/DR में बढ़ोतरी का रास्ता साफ हो रहा है. केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए अब स्कोर एक फीसद बढ़ गया है। मतलब जनवरी 2023 के लिए महंगाई भत्ता 42.37 फीसद रहा था। इस आधार पर उनका महंगाई भत्ता 42 फीसद तय हुआ। अब जुलाई के लिए आने वाले नंबर्स में 1 फीसद की तेजी आई है। इसका मतलब है कि ये अब 43.08 फीसद पर पहुंच गया है। हालांकि, अगले 5 महीने के CPI-IW इंडेक्स का नंबर तय करेगा कि असल में कर्मचारी और पेंशनर्स का DA/DR कितना बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें -  उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री

कितनी मिलेगा अगला महंगाई भत्ता: जुलाई 2023 के लिए मिलने वाला महंगाई भत्ता कितना होगा इसका अंदाजा लगना शुरू हो गया है। इंडेक्स के नंबर्स के मुताबिक इसमें 1 फीसद की तेजी आ चुकी है। मतलब 43 फीसद हो गया है। अगर इसी चार्ट के मुताबिक देखें तो महंगाई भत्ता कुल 45 फीसद पहुंच सकता है। ऐसे में अगला महंगाई भत्ता तीन फीसद से ज्यादा मिलना लगभग तय माना जा रहा है।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305