Connect with us

धामी सरकार ने फिर खोली दायित्वों की पोटली, 11 नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी, देखिए लिस्ट

उत्तराखंड

धामी सरकार ने फिर खोली दायित्वों की पोटली, 11 नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी, देखिए लिस्ट

आखिरकार लंबी प्रतीक्षा के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा नेताओं की दायित्व मिलने की मुराद पूरी कर दी। गुरुवार देर रात 11 नेताओं को दायित्व सौंप दिए गए। इससे पहले 10 भाजपा नेताओं को सरकार में दायित्व दिए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पहले कार्यकाल में दायित्वों का बटवारा नहीं किया था, लेकिन दूसरे कार्यकाल में उन्होंने पार्टी नेताओं को इसकी सौगात दे दी। कुछ समय पहले 10 पार्टी नेताओं को विभिन्न निगमों, समितियों व आयोग में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पदों का दायित्व दिया गया था। इनमें से कुछ को कैबिनेट व कुछ को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया। अब गुरुवार देर रात दायित्वों की दूसरी सूची जारी की गई।

यह भी पढ़ें -  जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी

जारी सूची के अनुसार चंडी प्रसाद भट्ट को सीमांत क्षेत्र अनुश्रवण परिषद का उपाध्यक्ष, विनोद उनियाल को राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता परिषद का उपाध्यक्ष व श्यामवीर सैनी को प्रदेश स्तरीय गन्ना विकास सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है। राजकुमार को उत्तराखंड बागवानी विकास परिषद का उपाध्यक्ष, दीपक मेहरा को उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष तथा विनय रोहिला को उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी

इनके अलावा उत्तम दत्ता को उत्तराखंड मत्स्य पालक विकास अभिकरण का उपाध्यक्ष, दिनेश आर्य को उत्तराखंड राज्य स्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद का उपाध्यक्ष, गणेश भंडारी को राज्य स्तरीय लघु सिंचाई सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष, डा देवेंद्र भसीन को उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति का उपाध्यक्ष व विश्वास डाबर को अवस्थापना अनुश्रवण परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305