Connect with us

गौचर जनसभा में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह- कांग्रेस कुछ सालों में डायनासोर की तरह विलुप्त हो जाएगी

उत्तराखंड

गौचर जनसभा में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह- कांग्रेस कुछ सालों में डायनासोर की तरह विलुप्त हो जाएगी

चमोली लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कर्णप्रयाग के गौचर में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में जनसभा की। गौचर के खेल मैदान में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखंड को देवभूमि कहा जाता है। उन्होंने सीधे तौर पर अनिल बलूनी को लेकर कहा की आप लोग केवल सांसद नहीं चुनेंगे उनके अनुसार अनिल बलूनी उत्तराखंड के लिए बहुत सोचते हैं.

यह भी पढ़ें -  कालिंदी ट्रेक पर फंसे 29 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर से हर्षिल पहुंचाया

उत्तराखंड देश की सीमाओं की रक्षा करता आ रहा है। कहा की कांग्रेस ने लंबे समय तक सरकार चलाई। जिनमे कई घोटाले हुए। मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल में किसी भी मंत्री के ऊपर एक भी भ्रष्टाचार नही हुआ। कांग्रेस को लेकर कहा जैसे दुनिया से डायनासोर लुप्त हो गया ऐसे कांग्रेस लुप्त हो जाएगी। हरीश रावत ने खुद ही कह दिया कांग्रेस सुस्त हो गई है। कांग्रेस बिगबॉस शो का घर बनी है। हर दिन एक दूसरे को कपड़े फाड़ रही है।भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने कहा कि उत्तराखंड से सम्बंधित कोई भी काम रहा हो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बिना किसी संकोच के पूरा किया।

यह भी पढ़ें -  महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण

रक्षा मंत्री बनने के बाद उनके पास डाफलर रडार लगाने की अपील की थी। जो आज लग चुका है। जो भूकंप की सटीक जानकारी देता है। आजमी 19 तारीख को मोदी के पक्ष में वोट दे। कहा कि जब जापान, इंग्लैंड, जैसे शक्तिशाली देश कोरोना में फेल हो गया तो भारत मोदी सरकार ने तीन- तीन वेक्ससिन निःशुल्क लगाई। मोदी सरकार ने महिला विधेयक पास हुआ, लखपति दीदी , ड्रोन दीदी, उज्ज्वला योजना कल्याणकारी योजना आदि तमाम योजनाएं दी। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, राज्यमंत्री रमेश गड़िया मौजूद रहे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305