Connect with us

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चिंद्रिया से अस्पताल में मिले सीएम धामी, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

उत्तराखंड

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चिंद्रिया से अस्पताल में मिले सीएम धामी, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून के सबसे बडे सरकारी दून अस्पताल में भर्ती स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चिंद्रिया लाल से मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का हाल-चाल जाना और साथ ही उनकी सर्जरी के लिए उन्हें मैक्स अस्पताल में भेजने के डॉक्टरों को निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि सारे इलाज का खर्चा सरकार की ओर से किया जाएगा। वहीं इस दौरान अस्पताल में भर्ती चिंद्रीया लाल जी ने कहा कि वह चाहते हैं कि सरकार स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के लिए अलग से भवन बनाएं और साथ ही उन्हें राष्ट्रीय सेनानी घोषित करें। उनके बेटे ने भी सरकार से यही मांग की है।

यह भी पढ़ें -  पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश

वही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का इलाज कर ही डॉक्टर का कहना है कि चिंद्रीया लाल जी को गैंग्रीन की बीमारी हो गई थी जिसके कारण उनके पेट में पस जमा हो गया था जिसकी इलाज के लिए उन्हें दून अस्पताल लाया गया था फिलहाल उनकी हालात ठीक है लेकिन आगे की सर्जरी के लिए मुख्यमंत्री ने उन्हें मैक्स अस्पताल भेजने के निर्देश दिए हैं जिसका सारा खर्चा सरकार की ओर से वहन किया जाएगा।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305