Connect with us

पुल और उसका स्ट्रक्चर पूरी तरह सुरक्षित- महाराज

उत्तराखंड

पुल और उसका स्ट्रक्चर पूरी तरह सुरक्षित- महाराज

टौंस नदी पर बने पुल के एप्रोच मार्ग धंसने का लोनिवि मंत्री ने लिया संज्ञान

देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने भारी बारिश के कारण देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर प्रेमनगर (नंदा की चौकी) के पास टौंस नदी पर बने नए पुल के एप्रोच मार्ग (पहुंच मार्ग) के आंशिक रूप से धंसने का संज्ञान लेते हुए विभागीय अधिकारियों को उसे तुरंत ठीक करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें -  देहरादून महायोजना-2041 पर जनता को मिला एक और मौका

लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर प्रेमनगर (नंदा की चौकी) के पास टौंस नदी पर बना पुल और उसका स्ट्रक्चर पूरी तरह से सुरक्षित है। रिटर्न वाल के एप्रोच में मिट्टी भरान का जो काम किया गया था उसमें अंदर से पानी निकल कर एप्रोच रोड में आ गया जिस वजह से उस स्थान पर कैबेटी बन गई जिसे तुरंत ही भरने का काम शुरू कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें

लोनिवि मंत्री महाराज ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने लोनिवि सचिव और प्रमुख अभियंता को निर्देशित किया है कि शीघ्र ही इसे दुरुस्त कर यातायात के लिए खोल दिया जाये। उन्होंने कहा कि पुल का मुख्य स्ट्रक्चरल डिजाइन पूरी तरह सुरक्षित है, समस्या सिर्फ एप्रोच रोड पर आई है। मौके पर बुलडोजर और लोक निर्माण विभाग (PWD) की टीमें गड्ढे को भरने और मार्ग को सुचारू करने के काम में जुटी हुई हैं। शीघ्र ही पुल को यातायात हेतु दोबारा शुरू कर दिया जायेगा।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305