Connect with us

दुल्हन विदा होकर पहुंची सुसराल, कार से उतरने से किया मना, वापस लौटी मायके.. कारण सुनकर लोग रहे गए भौचक्के

उत्तराखंड

दुल्हन विदा होकर पहुंची सुसराल, कार से उतरने से किया मना, वापस लौटी मायके.. कारण सुनकर लोग रहे गए भौचक्के

शादी विवाह की खबरें अक्सर चर्चा बटोरती हैं। अक्सर शादी के दौरान या मंडप में कई बार कुछ ऐसा हो जाता है कि खुशियों की जगह हंगामा मच जाता है, मगर यहां हंगामा मचा, शादी के बाद। वह भी तब, जब दुल्हन विदा होकर सुसराल पहुंची। दुल्हन ने कार से उतरने से मना कर दिया और उल्टे पांव मायके लौट गई। उसने जो कारण बताया, उसे सुनकर लोग भौचक्के रहे गए।

यह भी पढ़ें -  "ऑपरेशन प्रहार” के तहत जुआरियों पर दून पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक

बाजपुर के दोराहा चौकी क्षेत्र के रम्पुरा शाकर गांव निवासी युवक का निकाह मुरादाबाद के भगतपुर क्षेत्र के एक गांव की युवती से तय हुई थी। शनिवार को दूल्हा पक्ष के लोग बारात लेकर दुल्हन के दरवाजे पहुंचे, जिसके बाद सभी रस्में हंसी-खुशी के माहौल में हुई। दुल्हन पक्ष ने भी बारात का खूब सत्कार किया। रविवार सुबह बेटी को स्वजनों ने दूल्हे के साथ भीगी पलकों के साथ विदा भी कर दिया। दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर अपने घर बाजपुर पहुंचा तो हंगामा मच गया।

यह भी पढ़ें -  “ऑपरेशन प्रहार”- अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार

दूल्हा-दुल्हन के घर पहुंचने पर सभी लोग घर के नए मेहमान के स्वागत को उत्सुक थे और उन्हें गृह प्रवेश कराने के लिए कार से उतारने लगे तो दुल्हन से कार से उतरने से ही मना कर दिया। उसकी बातें सुनकर दूल्हा और दूल्हे के स्वजन चौंक पड़े।

दुल्हन ने कहा कि उसकी शादी किसी और से तय हुई थी, मगर शादी किसी और से कर दी गई। दूल्हा पक्ष के लाख समझाने के बाद भी दुल्हन ने कार से उतरने से इन्कार कर दिया, जिसके बाद दूल्हन अपने मायके वापस लौट गई।पंचायत बैठी, हुआ ये फैसला। बेटी के मायके पहुंचने पर लोग हैरान रह गए।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305