Connect with us

बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला सोहम शाह की फिल्म ‘क्रेजी’ का जादू, दस दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपए 

मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला सोहम शाह की फिल्म ‘क्रेजी’ का जादू, दस दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपए 

सोहम शाह अभिनीत फिल्म क्रेजी ने हाल ही सिनेमाघरों में दस्तक दी है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत धीमी रही है। आइए जानते हैं कि 10 दिनों में फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है।

पहले हफ्ते में नहीं दिखा कमाल
‘क्रेजी’ का निर्देशन गिरिश कोहली ने किया है। पहले दिन से ही यह फिल्म धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। शुक्रवार को फिल्म ने महज एक करोड़ रुपये से ओपनिंग ली। वहीं, पहले सप्ताह में फिल्म का कुल कलेक्शन मात्र छह करोड़ 60 लाख रुपये रहा।

यह भी पढ़ें -  ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर बने अविनाश मिश्रा, ट्रॉफी के साथ जीती 20 लाख की रकम और नई कार

दूसरे सप्ताह में भी बुरा हाल
क्रेजी का दूसरे सप्ताह में अच्छा हाल नजर नहीं आया। दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 85 लाख रुपये का बिजनेस किया। हालांकि, शनिवार को फिल्म की कमाई में थोड़ा सुधार नजर आया। नौवें दिन फिल्म ने एक करोड़ 40 लाख रुपये का कारोबार किया।

10वें दिन फिर लाखों में सिमटी कमाई
10वें दिन फिल्म की कमाई एक बार फिर घटती नजर आई। दूसरे रविवार को फिल्म ने 88 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब नौ करोड़ 73 लाख रुपये हो गई है।

यह भी पढ़ें -  यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर रिलीज, दिखा रहस्य, रोमांच और जबरदस्त एक्शन का तड़का

फिल्म में नजर आए ये कलाकार
फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो ‘क्रेजी’ में सोहम के साथ शिल्पा शुक्ला, निमिषा सजायन और टीनू आनंद जैसे कई कलाकार हैं। गिरीश कोहली ने निर्देशित करने के साथ इस फिल्म को लिखा भी है। वहीं इसका निर्माताओं में सोहम शाह, मुकेश शाह, अमिता शाह, आदेश प्रसाद और अंकित जैन जैसे नाम शामिल हैं।

यह भी पढ़ें -  बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर

(साभार)

Ad Ad
Continue Reading

More in मनोरंजन

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305