Connect with us

HC के सिटिंग जज की निगरानी में होगी विवादित भर्ती परीक्षाओं की जांच, मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश

उत्तराखंड

HC के सिटिंग जज की निगरानी में होगी विवादित भर्ती परीक्षाओं की जांच, मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में शासन ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की चार और उत्तराखंड राज्य लोक सेवा आयोग की तीन भर्ती परीक्षाओं की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में कराने का निर्णय लिया है। अपर मुख्य सचिव गृह राधा रतूड़ी ने महानिबंधक हाईकोर्ट को लिखे पत्र में इन सभी परीक्षाओं की जांच के लिए हाईकोर्ट के सिटिंग जज को नामित करने के लिए मुख्य न्यायाधीश से अनुरोध करने को कहा है।

यह भी पढ़ें -  विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले सीएम धामी

उत्तराखंड में बीते कुछ समय में सात भर्ती परीक्षाओं में घपले की बात सामने आई है। इनमें से चार भर्ती परीक्षाओं की जांच एसटीएफ उत्तराखंड और तीन भर्ती परीक्षाओं की जांच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार की अध्यक्षता में गठित एसआईटी कर रही है। बेरोजगार युवाओं द्वारा भर्ती परीक्षाओं की जांच सीबीआई से करने की लगातार मांग की जा रही है। इस पर सरकार ने इनकी जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराने का निर्णय लिया था। इस क्रम में अब शासन ने हाईकोर्ट के महानिबंधक को पत्र लिखा है।

यह भी पढ़ें -  नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता की पक्षधर है। इस क्रम में भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता की जांच के लिए सरकार ने उच्च न्यायालय के सिटिंग जज की निगरानी में जांच कराने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305