Connect with us

शारवरी वाघ और अहान पांडे करेंगे अली अब्बास जफर की नई एक्शन-रोमांस फिल्म की शुरुआत

मनोरंजन

शारवरी वाघ और अहान पांडे करेंगे अली अब्बास जफर की नई एक्शन-रोमांस फिल्म की शुरुआत

बॉलीवुड फैंस के लिए खुशखबरी है। अभिनेत्री शारवरी वाघ और अभिनेता अहान पांडे ने निर्देशक अली अब्बास जफर की आगामी अनाम एक्शन-रोमांस फिल्म साइन कर ली है। इस फिल्म में अहान और शारवरी की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर रोमांस और एक्शन का धमाल दिखाने वाली है।

दोनों स्टार्स की पिछली हिट फिल्में

अहान पांडे ने अपनी फिल्म ‘सैय्यारा’ से बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की। वहीं शारवरी वाघ 100 करोड़ की हिट फिल्म ‘मुंजा’ का हिस्सा रही हैं। दोनों कलाकारों ने साबित किया है कि दमदार अभिनय ही दर्शकों को थिएटर तक खींच सकता है।

यह भी पढ़ें -  बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ का तूफान, छह दिनों में पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा

अली अब्बास जफर का YRF के साथ बड़ा कमबैक

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर करेंगे। यह फिल्म उनके लिए ‘टाइगर जिंदा है’ के 9 साल बाद यशराज फिल्म्स (YRF) के बैनर के साथ वापसी होगी। अली अब्बास जफर और आदित्य चोपड़ा की यह पांचवीं फिल्म होगी। इससे पहले उन्होंने ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’, ‘गुंडे’, ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई हैं।

यह भी पढ़ें -  ‘बॉर्डर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह

सोशल मीडिया पर फैंस इस खबर से बेहद उत्साहित हैं। कई लोग शारवरी और अहान की जोड़ी को लेकर फायर इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। दोनों को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने का उत्साह सोशल मीडिया पर साफ नजर आ रहा है।

फिलहाल, फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन दर्शक इसे लेकर पहले ही बेहद उत्साहित हैं।

Continue Reading

More in मनोरंजन

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305