Connect with us

शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ बॉक्स ऑफिस पर हुई ढेर, अब तक कमाए 27.07 करोड़ रुपये

मनोरंजन

शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ बॉक्स ऑफिस पर हुई ढेर, अब तक कमाए 27.07 करोड़ रुपये

शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े अभिनीत फिल्म ‘देवा’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ी उम्मीदों के साथ आई थी, लेकिन पहले हफ्ते में ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई है। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह था, लेकिन यह फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘देवा’ का बजट लगभग 50 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, लेकिन इसके मुकाबले फिल्म की कमाई अब तक बहुत ही कम रही है।

पहले दिन से ही सुस्त रफ्तार
फिल्म का निर्देशन रोशन एंड्रयूज ने किया है। शाहिद कपूर इस फिल्म में पुलिस अफसर के रोल में नजर आए हैं। वहीं, पूजा हेगड़े ने एक पत्रकार का किरदार निभाया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले दिन से ही खास शुरुआत नहीं की थी। शुक्रवार को फिल्म का कलेक्शन महज पांच करोड़ 50 लाख रुपये रहा। दूसरे दिन यानी शनिवार को भी फिल्म की कमाई में ज्यादा सुधार नहीं आया और इसने छह करोड़ 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया।

यह भी पढ़ें -  अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 200 करोड़ के पार

मंडे टेस्ट में भी रही फेल
रविवार का दिन भी फिल्म के लिए कुछ खास नहीं रहा और इसने केवल सात करोड़ 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया। सोमवार को फिल्म ‘मंडे टेस्ट’ में पूरी तरह से फेल होते हुए महज दो करोड़ 75 लाख रुपये का कलेक्शन ही कर सकी। इसके बाद फिल्म की हालत और भी खराब हो गई और मंगलवार और बुधवार को भी इसकी कमाई में कोई खास सुधार नहीं हुआ। पांचवें और छठे दिन फिल्म ने केवल दो करोड़ 40 लाख रुपये कमाए।

यह भी पढ़ें -  ‘राजा शिवाजी’ की बॉक्स ऑफिस पर दमदार ओपनिंग, फिल्म ने पहले दिन कमाये इतने करोड़ रुपये

सातवें दिन फिल्म ने की इतनी कमाई
सातवें दिन फिल्म की हालत और भी खराब हो गई, जब फिल्म ने सिर्फ 37 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 27.07 करोड़ रुपये तक पहुंची है। फिल्म की रफ्तार को देखते हुए इसका बजट तक पहुंचना काफी मुश्किल लग रहा है।

अब इस फिल्म में नजर आएंगे शाहिद
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर जल्द ही अर्जुन उस्तरा नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ तृप्ति डिमरी दिखेंगी। यह पहला मौका होगा जब दोनों सितारे एक साथ स्क्रीन साझा करेंगे। इस फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज करेंगे।

यह भी पढ़ें -  ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 30 करोड़ का आंकड़ा

(साभार)

Ad Ad
Continue Reading

More in मनोरंजन

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305