Connect with us

पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों को देख यहाँ इन्होने पहाड़ी रूट में बढ़ा दिया माल भाड़ा

उत्तराखंड

पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों को देख यहाँ इन्होने पहाड़ी रूट में बढ़ा दिया माल भाड़ा

डीजल की कीमत बीते कुछ दिनों में काफी तेजी से बढ़ी हैं। ऐसे में नुकसान होता देख ट्रक संचालकों ने खुद ही भाड़े में ही इजाफा कर लिया है। हालांकि ट्रांसपोर्ट यूनियन की ओर से भाड़ा वृद्धि की अभी आधिकारिक सूची जारी नहीं की है, लेकिन संचालकों ने पहाड़ के रूटों पर करीब 10 फीसदी तक भाड़ा बढ़ा लिया है।

यह भी पढ़ें -  “यह दशक उत्तराखंड का होगा”, विकास के विजन पर सरकार का फोकस- डा. आर राजेश कुमार

जानकारी के मुताबिक विभिन्न रूटों पर सप्लाई देने वाले ट्रकों का भाड़ा 15 से 20 रुपये प्रति कुंतल तक बढ़ाया गया है। इधर, यूएसनगर जिले में संचालित फैक्ट्रियों से भी ट्रक संचालकों ने 10 से 15 फीसदी भाड़ा बढ़ाने की मांग की है। इस संबंध में पत्र भी सौंपा है। हालांकि कम्पनियों के प्रबंधन स्तर से फैसला होने के बाद ही यहां किराये में इजाफा हो पाएगा।

यह भी पढ़ें -  महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा 3,67,995 की धनराशि का चैक

डीजल की कीमतें कुछ दिनों में तेजी से बढ़ी हैं और विभिन्न टैक्स में भी इजाफा हुआ है। यूनियन द्वारा मालभाड़े पर फैसला आगामी बैठक में लिया जाएगा। राजकुमार नेगी अध्यक्ष, देवभूमि ट्रक ओनर्स यूनियन

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305