Connect with us

जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू

उत्तराखंड

जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। जानकी सेतु के पास देर रात नदी के बीच बने टापू पर एक युवक के फंसने की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की ढालवाला पोस्ट से टीम तत्काल मौके पर पहुंची और विषम परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार देर रात चौकी ढालवाला से एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला को सूचना मिली कि जानकी सेतु के समीप नदी के बीच बने एक टापू पर एक व्यक्ति फंसा हुआ है। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें -  ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच

मौके पर पहुंचने के बाद टीम ने नदी की स्थिति और परिस्थितियों का जायजा लेते हुए तत्काल रेस्क्यू कार्रवाई शुरू की। एसडीआरएफ जवानों ने जोखिम के बीच सुरक्षित रास्ता बनाकर टापू तक पहुंच बनाई और वहां फंसे युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

रेस्क्यू किए गए युवक की पहचान आयुष भंडारी (19), पुत्र कुलदीप भंडारी, निवासी कर्णप्रयाग, जनपद चमोली के रूप में हुई है। रेस्क्यू के बाद युवक को आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

एसडीआरएफ की त्वरित कार्रवाई से नदी के बीच फंसे युवक को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305