Connect with us

नकली पिस्टल से लोगों को डराने वाला चढ़ा हत्थे, दून पुलिस ने निकाली सारी हेकड़ी

उत्तराखंड

नकली पिस्टल से लोगों को डराने वाला चढ़ा हत्थे, दून पुलिस ने निकाली सारी हेकड़ी

दिनांक 27-02-2024 को स्थानीय लोगों के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर हाथ में पिस्तौल लेकर उसे लहरा रहा है तथा आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। सूचना पर तत्काल चौकी आईएसबीटी से पुलिस बल द्वारा मौके पहुँचकर उक्त व्यक्ति के विषय में जानकारी प्राप्त की गई तथा सुरागरसी-पतारसी करते हुए ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति चंद्रबनी चोयला में बुलेट मोटरसाइकिल संख्या: यू0के0-07-एफके-4211 के साथ खड़ा है।

यह भी पढ़ें -  जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी

मौके पर जाकर पुलिस टीम द्वारा चैक किया गया तो पाया कि उक्त व्यक्ति द्वारा वहां भी पिस्टल लहरा कर स्थानीय लोगों में भय का माहौल पैदा किया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति से नाम पता पूछा तो इसने अपना नाम सनी पांडे पुत्र विपिन पांडे निवासी चंद्रमणि चोयला, भूतोवाला थाना पटेल नगर देहरादून, उम्र 22 वर्ष बताया गया, जिसके हाथ में रखी पिस्टल को चेक किया गया तो उक्त पिस्टल डमी पिस्टल निकली, जिसमें प्लास्टिकनुमा कॉटेज भरकर पिस्टल से फायर जैसी आवाज आती है। मौके पर उक्त व्यक्ति द्वारा उग्र होकर शोर शराबा करने पर पुलिस द्वारा उसे अन्तर्गत धारा 151 सीआरपीसी के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। उक्त व्यक्ति से बरामद डमी पिस्टल को मौके पर ही कब्जे पुलिस लिया गया व मोटरसाइकिल को एमवीएक्ट में सीज किया गया। अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

यह भी पढ़ें -  मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील

नाम पता अभियुक्त :-

सनी पांडे पुत्र विपिन पांडे निवासी चंद्रमणि चोयला भूतोवाला, थाना पटेल नगर, देहरादून,उम्र 22 वर्ष ।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305