Connect with us

देहरादून एयरपोर्ट पर अमेरिकी नागरिक के बैग से मिला सेटेलाइट फोन, मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड

देहरादून एयरपोर्ट पर अमेरिकी नागरिक के बैग से मिला सेटेलाइट फोन, मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड के जौलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून पर विदेशी नागरिक पकड़ा गया है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान अमेरिकी नागरिक के पास से सेटेलाइट फोन मिला है। प्रतिबंधित सेटेलाइट फोन की बरामदगी के बाद अमेरिकी नागरिक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमेरिकी नागरिक जोशुआ इवान रिचर्डसन (42) निवासी 220 ई स्मिथ स्ट्रीट, मिलाओकी विस्क्वाइनसिंन यूएसए योग सीखने कुछ दिन पहले टूरिस्ट वीजा पर ऋषिकेश आया था। सोमवार दोपहर 2:20 बजे के लगभग जब वह एयरपोर्ट पहुंचा तो उसकी वह उसके सामान की जांच की गई। जांच के दौरान सीआईएसएफ कर्मी को उसके सामान में सैटेलाइट फोन दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें -  अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत

इसके बाद सैटेलाइट फोन को बरामद कर सीआईएसएफ ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। आरोपी के साथ उसकी एक महिला मित्र भी थी। जो आरोपी से कुछ दिन पहले ही योग सीखने के लिए भारत आई थी। आरोपी और उसकी महिला मित्र इंडिगो की फ्लाइट से शाम 3:55 पर दिल्ली के लिए जाने वाले थे। जहां से उन्हें आगे अमेरिका के लिए रवाना होना था। चौकी इंचार्ज सुमित चौधरी ने कहा कि सैटेलाइट फोन बरामद कर मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी और उसकी महिला मित्र को हिरासत में लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305