Connect with us

हमले की घटना से रिकवर होने के बाद आगामी फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ की तैयारियों में व्यस्त हुए सैफ अली खान 

मनोरंजन

हमले की घटना से रिकवर होने के बाद आगामी फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ की तैयारियों में व्यस्त हुए सैफ अली खान 

अभिनेता सैफ अली खान पर 16 जनवरी की सुबह उनके मुंबई के बांद्रा स्थित घर में एक हमलावर ने चाकू से जानलेवा हमला किया। इस घटना में सैफ बुरी तरह घायल हुए। उनके हाथ, गर्दन और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आईं। उपचार के लिए वे तुरंत लीलावती अस्पताल पहुंचे, जहां करीब छह घंटे तक उनकी सर्जरी चली। रिकवरी के बाद उन्हें छुट्टी दी गई। एक्टर की तबीयत अब ठीक है। वे अपनी आगामी फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ की तैयारियों में व्यस्त हैं तो करीना कपूर भी काम पर लौट आई हैं।

यह भी पढ़ें -  मशहूर गायक अरिजीत सिंह का बड़ा फैसला, प्लेबैक सिंगिंग को कहा अलविदा

काम पर लौटीं बेबो
सैफ अली खान और करीना कपूर पर बीते महीने बड़ी मुसीबत आई। हालांकि, सैफ अली खान की तबीयत फिलहाल ठीक है। करीना कपूर भी हाल ही में काम पर लौट आई हैं। उन्हें आज मंगलवार को सेट पर जाते हुए देखा। करीना कपूर को अपनी कार से उतकर वैनिटी वैन में दाखिल होते देखा गया। इस दौरान उन्होंने पैपराजी को पोज दिए और हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। यह वीडियो विरल भियानी के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की गई है।

यह भी पढ़ें -  रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ 3’ को मिला विजेता, टीम 'कांटा' ने जीती ट्रॉफी

यूजर्स बोले- ‘अब सुकून मिला’
करीना कपूर ब्लैक जैगिंग और ग्रे टॉप में बेहद खूबसूरत नजर आईं। खुले बालों और काले चश्मे ने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। नो मेकअप लुक में भी बेबो का अंदाज फैंस को पसंद आया है। यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘इतने दिनों बाद आपको काम पर लौटते देखकर सुकून मिला। आपको ईश्वर सलामत रखे’। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बेबो के स्टाइल के आगे सब फीके हैं’। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आपका स्वैग ही अलग है’।

यह भी पढ़ें -  ‘मर्दानी 3’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

नए प्रोजेक्ट की शूटिंग की खबर
करीना कपूर किस फिल्म या सीरीज के सेट पर पहुंची हैं, इसे लेकर कोई जानकारी नहीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया है। यह मेगा बजट प्रोजेक्ट बताया जा रहा है, जिसके पैन इंडिया स्तर पर रिलीज होने की बात कही जा रही है। हालांकि, अभी कोई आधिकारिक जानकारी इसे लेकर नहीं मिली है। वहीं, सैफ अली खान की फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

(साभार)

Ad Ad
Continue Reading

More in मनोरंजन

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305