Connect with us

रुद्रप्रयाग के प्रियांशु का अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ सलेक्शन, वीनू मांकड़ ट्रॉफी में करेंगे बल्लेबाजी

उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग के प्रियांशु का अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ सलेक्शन, वीनू मांकड़ ट्रॉफी में करेंगे बल्लेबाजी

जखोली ब्लॉक के दूरस्थ त्यूंखर गांव निवासी प्रियांशु पंवार का चयन उत्तराखंड की अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए हुआ है। प्रियांशु चार अक्तूबर से हैदराबाद में शुरू हो रही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता वीनू मांकड ट्रॉफी के लिए प्रदेश की टीम से खेलेंगे। युवा खिलाड़ी के प्रदेश की टीम में चयन पर खेल प्रेमियों ने खुशी जताई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड को मिला ‘Best State for Promotion of Aviation & Ecosystem’ का बड़ा सम्मान

प्रियांशु के पिता सैन सिंह पंवार भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं और राजस्व कर विभाग में सेवारत हैं जबकि माता लक्ष्मी पंवार उद्यमी हैं। रुद्रप्रयाग जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश जमलोकी व सचिव अरुण तिवारी ने बताया कि बीते दो-तीन वर्षों से अंडर-14 से अंडर-23 में जिले के कई युवा खिलाड़ियों का चयन हुआ है।

यह भी पढ़ें -  जनता दरबार में 190 शिकायतें दर्ज, कई मामलों का मौके पर समाधान

इधर, विधायक भरत सिंह चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, भाजपा के जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल आदि ने युवा क्रिकेटर प्रियांशु को बधाई दी। कहा कि यह जिले के लिए गौरव की बात है और इससे अन्य खिलाड़ी भी आगे आएंगे।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305