Connect with us

रुद्रप्रयाग: अज्ञात व्यक्ति ने डीएम के नाम पर उन्हीं के व्हाट्सएप नंबर से अधिकारियों को भेजे मेसेज, फिर हुआ ये…

उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग: अज्ञात व्यक्ति ने डीएम के नाम पर उन्हीं के व्हाट्सएप नंबर से अधिकारियों को भेजे मेसेज, फिर हुआ ये…

अज्ञात व्यक्ति डीएम के व्हाट्सएप नम्बर से अधिकारियों को मैसेज कर रहा है। रुद्रप्रयाग जिले के डीएम मनुज गोयल के नाम पर उन्हीं के व्हाट्सएप नंबर के जरिए अधिकारियों को मैसेज भेजने का मामला सामने आया है।

जिलाधिकारी के व्हाट्सएप नंबर से अधिकारियों को फोन नहीं उठाए जाने की शिकायत से संबंधित मैसेज आए तो सभी अधिकारी चौंक पड़े। अधिकारियों ने आश्चर्य जताया कि सभी को यह मैसेज क्यों आए जबकि सब जिलाधिकारी का फोन उठाते हैं। इस मामले में डीएम से शिकायत की गई।तब जाकर सच सामने आया।

यह भी पढ़ें -  यूसीसी दिवस पर पौड़ी में भव्य आयोजन, मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से दी शुभकामनाएँ

आपको बता दे कि अज्ञात व्यक्ति ने जिले की वेबसाइट से डीएम रुद्रप्रयाग की फोटो डाउनलोड कर फर्जी व्हाट्सएप नम्बरों के जरिए डीएम की डीपी लगा कर अधिकारियों को मैसेज भेजे हैं। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। वहीं डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश देकर सतर्क रहने को कहा है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305