Connect with us

Roorkee: लक्सर-पुरकाजी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, तीन लोगों की मौके पर ही मौत

उत्तराखंड

Roorkee: लक्सर-पुरकाजी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, तीन लोगों की मौके पर ही मौत

लक्सर में खनन सामग्री से लदे एक ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। जिसमें तीनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मामला बिगड़ता देख तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लक्सर में खनन सामग्री से लदे डंपर से कुचलकर बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। डंपर चालक करीब दो सौ मीटर तक बाइक सवार को घसीटते हुए ले गया। जिससे उनके शव बुरी तरह कुचल गये। पुलिस ने तीनो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से गुस्साई भीड़ ने मौके पर जाम लगाकर वहां खड़े वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें -  कैंचीधाम के पास खाई में गिरा दूध से भरा पिकअप वाहन, तीन लोग घायल

पुलिस हालात को काबू करने घंटो तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।बुधवार रात साढ़े दस बजे लक्सर के बीजोपुरा के अभिषेक (25) व सागर (35) किसी काम से बाइक पर लक्सर से गोवर्धनपुर की तरफ जा रहे थे। उनकी बाइक पर रायसी का भूरा (30) भी बैठा हुआ था। हरिद्वार पुरकाजी नेशनल हाईवे पर दाबकी मोड़ के पास पीछे से आ रहा डंफर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें -  जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी

डंपर उन्हें घसीटते हुए करीब दो सौ मीटर तक ले गया। जिससे उनके शव के अंग सड़क पर बिखर गए।तीनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उधर, डंफर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग निकला। नजदीकी टायर फैक्ट्री से ड्यूटी कर लौट रहे कर्मचारियों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। लक्सर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आनन फानन तीनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। हादसे के बाद मृतकों के स्वजन और सैकड़ों अन्य लोगो ने हाईवे पर इकट्ठा होकर हंगामा शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी

जिससे मौके पर जाम लग गया। इस दौरान कुछ लोगो ने हादसे को अंजाम देने वाले डंफर के साथ ही दूसरी गाड़ियों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। सूचना पर लक्सर के एसडीएम गोपाल राम बिनवाल, सीओ मनोज ठाकुर, कोतवाल अमरजीत सिंह पुलिसबल लेकर पहुंचे, और भीड़ को समझाने का प्रयास किया। घंटों मशक्कत के बाद में डंपर चालक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किए जाने एवं उसे शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने के आश्वासन के बाद गुस्साई भीड़ शांत हुई।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305