Connect with us

कुण्ड से ऊखीमठ को जोड़ने वाला मार्ग हुआ क्षतिग्रस्त, यातायात पूर्ण रूप से प्रतिबंधित

उत्तराखंड

कुण्ड से ऊखीमठ को जोड़ने वाला मार्ग हुआ क्षतिग्रस्त, यातायात पूर्ण रूप से प्रतिबंधित

कुण्ड से ऊखीमठ को जोड़ने वाला मार्ग संसारी की पास टूट गया है, जिससे यातायात पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। बद्रीनाथ धाम व चोपता तुंगनाथ की ओर जाना चाहते हैं, तो NH गुप्तकाशी-रुद्रप्रयाग-कर्णप्रयाग-चमोली मार्ग का प्रयोग करें।

स्थान कुण्ड से स्थान ऊखीमठ को जोड़ने वाला मार्ग अर्थात ऊखीमठ-कुण्ड मोटर मार्ग उद्यान विभाग जेबरी (संसारी) के पास टूट गया है। जिस कारण उक्त मार्ग पर आवाजाही पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित कर दी गयी है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी

अतः श्री केदारनाथ धाम यात्रा पर आये श्रद्धालुओं से अपील है कि, यदि वे श्री केदारनाथ यात्रा पूर्ण करने के उपरान्त चोपता होते हुए बद्रीनाथ धाम यात्रा अथवा चोपता तुंगनाथ की तरफ भी जाना चाहते हैं, तो मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग यानि गुप्तकाशी वाया रुद्रप्रयाग वाया कर्णप्रयाग वाया चमोली मार्ग का प्रयोग करें।

इस सम्बन्ध में जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से स्थानीय स्तर पर भी यात्रियों को सूचित किया जा रहा है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305