Connect with us

ऋषिकश: खुलेआम सड़क पर घूम रहा है गुलदार, रेंज अधिकारी को कर दिया घायल

उत्तराखंड

ऋषिकश: खुलेआम सड़क पर घूम रहा है गुलदार, रेंज अधिकारी को कर दिया घायल

ऋषिकश: योग नगरी ऋषिकेश के मीरा नगर के रिहायशी क्षेत्र में एक गुलदार के एक घर में घुसने की सूचना से हड़कंप मच गया. सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है. जिसने क्षेत्र में‌ घुसे गुलदार की खोज प्रारंभ कर दिया कि गुलदार घर के किसी हिस्से में छुपा है, या निकल गया है. बीट अधिकारी राजेश बहुगुणा ने बताया है, कि गुलदार के रिहायशी क्षेत्र में देखे जाने की सूचना मिली थी हालांकि अभी वह किसी घर में घुसा है या वहां से भाग गया है इसकी जानकारी की जा रही है,वन विभाग की टीम लगातार सर्च कर रही है

यह भी पढ़ें -  एक माह में पूर्ण करें कण्डारस्यूं व विडोली पेयजल योजना- डाॅ. धन सिंह रावत

इस सूचना के मिलने के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है. मीरा नगर गली नंबर 14 स्थित नंद किशोर त्यागी के घर में गुलदार घुसा.सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची रेंज अधिकारी ऋषिकेश ललित मोहन सिंह नेगी मकान के भीतर घुसे गुलदार ने झपट्टा मारकर रेंज अधिकारी को घायल कर दिया. रेंज अधिकारी के चेहरे और हाथ में गुलदार ने हमला किया है. यहां से गुलदार बाहर निकल कर बगीचे में छुप गया. हमले में घायल रेंज अधिकारी को एम्स ऋषिकेश में उपचार के लिए ले जाया गया है.

यह भी पढ़ें -  एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माणों पर चला प्रशासनिक बुलडोजर

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305