Connect with us

Uttarakhand BJP: प्रदेश प्रभारी व सह प्रभारी पर नहीं बदली जिम्मेदारी, इन चेहरों पर फिर से जताया भरोसा

उत्तराखंड

Uttarakhand BJP: प्रदेश प्रभारी व सह प्रभारी पर नहीं बदली जिम्मेदारी, इन चेहरों पर फिर से जताया भरोसा

भाजपा ने उत्तराखंड में एक बार फिर राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम को प्रदेश प्रभारी और रेखा वर्मा को सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। दोनों 2020 से उत्तराखंड में जिम्मेदारी को संभाल रहे हैं। उत्तराखंड भाजपा ने राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम को पुनः पार्टी का प्रदेश प्रभारी एवं रेखा वर्मा को सह प्रभारी बनाए जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उन्हे लगातार दूसरी बार जिम्मेदारी देने पर केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। साथ ही दोनो की लीडरशिप में चुनावी जीत के अश्वमेघ यज्ञ को आगे भी जारी रखने का विश्वास जताया है।

यह भी पढ़ें -  सूबे में गठित होंगी 643 नई पैक्स समितियां- डॉ धन सिंह रावत

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, केंद्रीय नेतृत्व द्वारा राज्यों के प्रभारी एवं सह प्रभारी बनाए जाने वाले नामों में गौतम और वर्मा को पुनः उत्तराखंड की जिम्मेदारी देने से, कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। साथ ही कहा, उनके नेतृत्व में नवंबर 2020 से देवभूमि के सभी चुनावों में पार्टी का परचम लहराया जा रहा है। चाहे वह 2022 विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार जीत हासिल कर राज्य में सरकार बदलने की परिपाटी को बदलना हो, चाहे हरिद्वार में पंचायत के चुनावों में पहली मर्तबा एकतरफा जीत पाना हो, चाहे विधानसभा के उपचुनाव में परचम लहराना हो, चाहे 2024 लोकसभा चुनाव में पांचों सीटों में जीत की हैट्रिक लगानी हो। इसके अतिरिक्त राज्य में बूथ स्तर तक संगठन के गठन ने पार्टी पकड़ को मजबूत करने का काम किया है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305