Connect with us

कोटद्वार-भाबर को राहत: ऋतु खंडूड़ी ने किया मालन पुल का लोकार्पण, दो साल की परेशानी का अंत

उत्तराखंड

कोटद्वार-भाबर को राहत: ऋतु खंडूड़ी ने किया मालन पुल का लोकार्पण, दो साल की परेशानी का अंत

कोटद्वार-भाबर क्षेत्र के लोगों के लिए सोमवार का दिन बड़ी राहत लेकर आया। दो वर्षों से पुल के अभाव में हो रही परेशानी अब समाप्त हो गई है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सोमवार को बहुप्रतीक्षित मालन पुल का विधिवत लोकार्पण किया, जिससे क्षेत्रीय जनता में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कार्यक्रम में उपस्थित होना था, लेकिन अपरिहार्य कारणों के चलते वे नहीं आ सके। उन्होंने जनता इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया और पुल के निर्माण को सरकार की विकासपरक सोच का हिस्सा बताया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में सोलर बिजली महंगी करने की मांग खारिज, आयोग ने बरकरार रखा 19% सीयूएफ

सुबह विधिवत पूजा-अर्चना के बाद ऋतु खंडूड़ी ने रिबन काटकर पुल का उद्घाटन किया। इसके साथ ही कोटद्वार-भाबर, हरिद्वार और लालढांग जैसे क्षेत्रों में यात्री और मालवाहक वाहनों की आवाजाही पुनः सुचारु हो गई।

तकनीकी जानकारी: मजबूती और नवीन तकनीक का मेल

13 जुलाई 2023 को बाढ़ और भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुआ 325 मीटर लंबा यह पुल अब 26.75 करोड़ की लागत से पुनर्निर्मित किया गया है। नदी की तीव्र धारा और भविष्य के दबाव को ध्यान में रखते हुए पुल के सभी 12 पिलरों को वेल (कुंआ) तकनीक से बनाया गया है, जिसकी सिफारिश IIT-BHU के विशेषज्ञों ने की थी।

यह भी पढ़ें -  55 लाख की साइबर ठगी में STF की बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

पुल में कुल 13 स्लैब हैं, जिनमें से एक स्लैब बाढ़ में बह गया था। उसे फिर से बनाया गया, जबकि शेष 12 स्लैबों को लिफ्ट और शिफ्ट तकनीक से हटाकर सुरक्षित रखा गया और फिर नए पिलरों पर पुनः स्थापित किया गया। प्रत्येक स्लैब की लंबाई 25 मीटर, चौड़ाई 7 मीटर और वजन लगभग 800 टन है। इस जटिल कार्य को दिल्ली मेट्रो पैनल तकनीक की तर्ज पर सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305