Connect with us

Uttarakhand: बीजेपी को बडा झटका, पूर्व स्टार प्रचारक अभिनेत्री रिमी सेन हुईं कांग्रेस मे शामिल

उत्तराखंड

Uttarakhand: बीजेपी को बडा झटका, पूर्व स्टार प्रचारक अभिनेत्री रिमी सेन हुईं कांग्रेस मे शामिल

देहरादूनः उत्तराखंड में चुनाव से पहले दलबदल का दौर जारी है। राज्य में एक बार फिर बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। भारतीय फिल्म जगत की एक जानी मानी अभिनेत्री और बीजेपी की पूर्व स्टार प्रचारक आज कांग्रेस में शामिल हो गई है। एक्ट्रेस रिमी सेन कई फिल्मों में नजर आ चुकी है। पूर्व सीएम हरीश रावत ने एक्ट्रेस रिमी सेन को कांग्रेस में शामिल कराया है।

यह भी पढ़ें -  पैठाणी महाविद्यालय बनेगा व्यावसायिक शिक्षा का केंद्र, शुरू होंगे बीटेक-एमबीए जैसे कोर्स

आपको बता दें कि रिमी सेन ने 2017 में बीजेपी ज्वाइन की थी लेकिन अब वह उत्तराखंड में कांग्रेस में शामिल हो चुकी हैं।रिमी सेन ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है. रिमी सेन गोलमाल, हंगामा, दीवाने हुए पागल, धूम 2, फिर हेरा-फेरी जैसी कई फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है। रिमी सेन बिग बॉस-9 की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं. फिलहाल रिमी फिल्मी दुनिया से दूरी बनाए हुए हैं. वे 10 साल से ज्यादा समय से बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर हैं फिलहाल वे राजनीति में किस्मत आजमा रही हैं।

यह भी पढ़ें -  भविष्य में फसलों को होने वाली किसी भी प्रकार की क्षति की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए- गणेश जोशी

गौरतलह है कि पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर माहौल पूरे उफान पर है। हरीश रावत ने रिमी सेन के कांग्रेस ज्वाइन करने के वीडियो शेयर कर लिखा कि, “ भारतीय फिल्म जगत की एक जानी मानी अभिनेत्री और बीजेपी की पूर्व स्टार प्रचारक आज कांग्रेस में सम्मिलित हो रही हैं, परिवर्तन को हवा देने के लिए परिवर्तन को गति देने के लिए # रिमी_ सेन जी उत्तराखंड पधारी हैं, मैं उनका बहुत-बहुत स्वागत करता हूं और उत्तराखंज चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष के तौर पर उन्हें कांग्रेस पार्टी में सम्मिलित करते हे बहुत हर्ष की अनुभूति हो रही है।

यह भी पढ़ें -  महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया औचक निरीक्षण
Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305