Connect with us

राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, रिलीज तारीख भी आई सामने

मनोरंजन

राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, रिलीज तारीख भी आई सामने

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव एक बार फिर नए अंदाज़ में बड़े पर्दे पर नजर आने की तैयारी में हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान हो गया है, जिसे लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है। फिल्म में उनके साथ साउथ की मशहूर अभिनेत्री कीर्ति सुरेश लीड रोल में दिखाई देंगी। मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म की आधिकारिक घोषणा की है।

फिल्म ‘रफ्तार’ का निर्देशन आदित्य निंबालकर कर रहे हैं, जबकि इसका निर्माण राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा अपने प्रोडक्शन हाउस कम्पा फिल्म के बैनर तले कर रही हैं। यह फिल्म आधुनिक स्टार्टअप कल्चर और कॉर्पोरेट दुनिया की तेज रफ्तार जिंदगी पर आधारित बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें -  रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी

कहानी एक महत्वाकांक्षी युवक और युवती के इर्द-गिर्द घूमती है, जो तेजी से आगे बढ़ती बिजनेस और स्टार्टअप की दुनिया में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं। सफलता की दौड़ में जब पैसा, ताकत और महत्वाकांक्षा बढ़ती है, तब उनके रिश्तों और मूल्यों की असली परीक्षा शुरू होती है। फिल्म के जरिए यह भी दिखाने की कोशिश की गई है कि किस तरह कई बार शिक्षा और ज्ञान से ज्यादा मुनाफे को प्राथमिकता दी जाती है।

यह भी पढ़ें -  राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

फिल्म को भारत के कॉमर्शियल एजुकेशन सिस्टम पर एक व्यंग्यात्मक नजरिए से भी पेश किया गया है। कहानी यह सवाल उठाती है कि सफलता हासिल करने की कीमत आखिर कितनी बड़ी होती है और क्या हर कीमत चुकाना वाकई सही फैसला होता है।

फिल्म की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। फिल्म के नाम ‘रफ्तार’ को देखकर कुछ लोग इसे मशहूर रैपर रफ्तार की बायोपिक मान रहे हैं और कमेंट में अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं। हालांकि अभी तक मेकर्स की ओर से ऐसी कोई पुष्टि नहीं की गई है कि फिल्म किसी रियल लाइफ पर्सन पर आधारित है।

यह भी पढ़ें -  ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1

इस फिल्म में राजकुमार राव और कीर्ति सुरेश के अलावा तान्या मानिकतला, रजत कपूर, अनुराग ठाकुर और रोहन वर्मा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

(साभार)

Ad Ad
Continue Reading

More in मनोरंजन

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305