Connect with us

राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, कहा- मोदी सरकार के 11 साल सिर्फ प्रचार के नाम

देश

राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, कहा- मोदी सरकार के 11 साल सिर्फ प्रचार के नाम

ठाणे हादसे पर दुख जताते हुए सरकार की प्राथमिकताओं पर उठाए सवाल

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को केंद्र की मोदी सरकार की कार्यशैली पर तीखा हमला करते हुए इसे ‘जवाबदेही रहित शासन’ करार दिया। उन्होंने कहा कि बीते 11 वर्षों में सरकार ने सिर्फ प्रचार किया है, जबकि ज़मीनी हकीकत लगातार बिगड़ती जा रही है।

उनकी यह प्रतिक्रिया महाराष्ट्र के ठाणे जिले में हुई एक दर्दनाक रेल हादसे के बाद आई है, जिसमें चलती लोकल ट्रेन से गिरकर कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें -  राजघाट में पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू समेत कई नेताओं ने दी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

“सेवा नहीं, प्रचार का काल रहा मोदी युग”

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि जब केंद्र सरकार अपने ग्यारह साल के कार्यकाल का उत्सव मना रही है, तब देश की जनता को मुंबई लोकल जैसी ट्रेनों में जान गंवानी पड़ रही है। उन्होंने इस दुर्घटना को भारतीय रेलवे में व्याप्त अव्यवस्था और भीड़भाड़ का परिणाम बताया।

भारतीय रेल पर सवाल, 2047 के सपनों पर तंज

लोकसभा में विपक्ष के नेता ने आरोप लगाया कि रेलवे, जो करोड़ों लोगों की जीवनरेखा है, आज अव्यवस्था और असुरक्षा की मिसाल बन चुकी है। उन्होंने कहा, “मोदी सरकार अब न वर्तमान की बात कर रही है, न ही 2025 के लक्ष्यों की, बल्कि 2047 के सपने दिखाकर ध्यान भटका रही है।”

यह भी पढ़ें -  राजघाट में पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू समेत कई नेताओं ने दी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना

राहुल गांधी ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने पूछा कि जब देश इस तरह की परेशानियों से जूझ रहा है, तब इनकी ज़िम्मेदारी कौन लेगा?

हादसा कहां और कैसे हुआ

यह रेल हादसा दिवा और कोपर स्टेशन के बीच हुआ, जब एक अत्यधिक भीड़भाड़ वाली लोकल ट्रेन कसारा की ओर जा रही थी। प्रारंभिक जांच के अनुसार, ट्रेनों में लटके यात्रियों के बैग एक-दूसरे से टकरा गए, जिससे कई लोग संतुलन खो बैठे और चलती ट्रेन से नीचे गिर गए। रेलवे ने फिलहाल मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Continue Reading

More in देश

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305