Connect with us

पौड़ी: बारात से वापस लौट रही गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, 5 बारातियों की मौके पर मौत

उत्तराखंड

पौड़ी: बारात से वापस लौट रही गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, 5 बारातियों की मौके पर मौत

पौड़ी: श्रीनगर विधानसभा के पैठाणी क्षेत्र में मैक्स दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है. पैठाणी थानाक्षेत्र के सिलौली से एक बारात डोबरी गांव गई हुई थी. वापस सिलौली गांव वापस लौटते समय मैक्स अनियंत्रित हो गया और गहरी खाई में जा गिरा. इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

जबकि पाबौ पीएचसी में उपचार के दौरान एक अन्य की मौत ही गई है. पैठाणी थानाध्यक्ष विरेंद्र रमोला ने बताया कि सोमवार को थाना क्षेत्र के गांव सिलौली से एक बारात डोबरी गांव गई थी. शाम को वापस लौटते समय बारातियों का एक मैक्स वाहन स्योली मल्ली मोड़ के पास अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा. थानाध्यक्ष के मुताबिक वाहन दुर्घटना में 5 बारातियों की मौके पर मौत हो गई. जबकि इलाज के दौरान एक अन्य की भी मौत हो गई.

यह भी पढ़ें -  बच्चों का स्वस्थ बचपन ही है प्रदेश के मजबूत भविष्य की नींव- रेखा आर्या

मृतकों के नाम: बताया जा रहा है कि हादसे में अंकित पुत्र प्रकाश लाल ग्राम सिरौली तल्ली, हयात सिंह पुत्र प्रताप सिंह सिरौली, मेहरबान सिंह पुत्र केदार सिंह ग्राम सिलौली, अंबिका तथा दृष्टि पुत्री कलम सिंह गांव जाख की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि सीएचसी पाबौ में उपचार के दौरान मोनिका की मौत हो गई है. जबकि घटना में रविन्द्र सिंह पुत्र रोशन सिंह ग्राम इसोटी एकेश्वर ब्लॉक तथा मोहन पुत्र हयात सिंह घायल हुए हैं. जिनका उपचार पाबौ अस्पताल हो रहा है.

यह भी पढ़ें -  मुख्य सचिव ने की यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा

इससे पहले भी 17 मार्च को पैठाणी थाना के चुठानी बैंड पर मैक्स वाहन बेकाबू होकर खाई में गिर गया था. इस हादसे में चार युवाओं मौत हो गई थी. जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305