Connect with us

जिलाधिकारी के निर्देशों पर देहरादून में शराब की 63 दुकानों पर एक साथ मारा गया छापा

उत्तराखंड

जिलाधिकारी के निर्देशों पर देहरादून में शराब की 63 दुकानों पर एक साथ मारा गया छापा

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आबकारी विभाग द्वारा आज जनपद अन्तर्गत शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों पर जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में पोस्टर बैनर चस्पा पाए गए। आज निरीक्षण के दौरान जनपद में 03 दुकानों देशी-विदेशी मदिरा की दुकान बरोटीवाला, एवं हरिपुर में स्टाॅक रजिस्टर का मिलान नही होने पर 30 हजार अर्थदण्ड की कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें -  सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट

जिलाधिकारी ने जिला आबकारी अधिकारी को निर्देश दिए कि शराब की ओवर रेटिंग पर चलाये जा रहे अभियान को हल्के में लेने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाए तथा इसकी पुनरावृत्ति करने वालो पर आबकारी एक्ट में निर्धारित प्राविधानों के अनुसार सख्त कार्यवाही की जाए। साथ ही आबकारी अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद में नियमित छापेमारी अभियान चलाते हुए प्रतिदिन कृत कार्यवाही से अवगत कराए।

यह भी पढ़ें -  पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश

जिला आबकारी अधिकारी राजीव चैहान ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के अनुपालन में समस्त दुकानों पर छापामारी अभियान जारी है अभी तक 63 दुकानों का निरीक्षण किया गया है तथा निरीक्षण अभियान जारी है। निरीक्षण के दौरान जिन दुकानों में कमियां पाई गई है तथा स्टाॅक रजिस्टर का मिलान नही हो पाया उन पर अर्थदण्ड की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है तथा 07 दिन के भीतर स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305