Connect with us

उद्यान निदेशालय के औचक निरीक्षण में अधिकारी मिले नदारद, मंत्री ने अपनाया सख्त रवाया, वेतन रोकने के निर्देश

उत्तराखंड

उद्यान निदेशालय के औचक निरीक्षण में अधिकारी मिले नदारद, मंत्री ने अपनाया सख्त रवाया, वेतन रोकने के निर्देश

कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी शुक्रवार को अचानक देहरादून के न्यू कैंट रोड स्थित राजकीय उद्यान पहुंचे। मौके पर पहुंचे मंत्री को देख अधिकारियों हड़कंप मच गया। सरप्राइस निरीक्षण के दौरान मंत्री जोशी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से एक अनुपस्थित कर्मचारी जानकारी प्राप्त की, विभाग के वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक अरुण पांडेय बिना उच्चाधिकारियों को सूचित किए हुए अनुपस्थित हैं।

यह भी पढ़ें -  एक-एक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे सरकार की योजना, कोई भी पात्र बुजुर्ग न रहे सामाजिक सुरक्षा से वंचित- डीएम

मंत्री ने कर्मचारी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये। साथ ही कर्मचारियो ओर अधिकारियों को तय समय पर कार्यालय में उपस्थित होने के भी निर्देश दिए।मंत्री ने उद्यान निदेशक के अवकाश पर रहने पर भी नाराजगी जताई। मंत्री जोशी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि भविष्य में विभाग के उच्च अधिकारीगण अगर अवकाश पर जाते है तो उसकी जानकारी मंत्री कार्यालय को दिया जाए।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 6 से 11 अक्टूबर तक येलो अलर्ट जारी

मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि जनता से जुड़े कार्यों का समय पर निस्तारण किया जाए अन्यथा लापरवाही ओर किसी भी प्रकार की बहाने बाज़ी करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305