Connect with us

उत्तराखंड में अगले 24 घंटे इन जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम पर जानें लेटेस्ट अपडेट

उत्तराखंड

उत्तराखंड में अगले 24 घंटे इन जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम पर जानें लेटेस्ट अपडेट

उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल चुका है , पहाड़ की ऊंची चोटियों में हल्की बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू होने के साथ ही मौसम में हल्की ठंडक का एहसास होने लगा है। इसी बीच राज्य मौसम विभाग ने उत्तराखंड के 07 जिलों में तीन दिन गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर जताया दुःख

वहीं शेष जनपदों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों के लिए आज 28 फरवरी से दो मार्च तक यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना है।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 28 फरवरी और 01 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कुछ स्थानों के साथ ही देहरादून, टिहरी, पौड़ी जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। राज्य के शेष जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें -  आवास सचिव डॉ.आर राजेश कुमार ने निर्माणाधीन आधुनिक कार्यालय भवन के कार्यों की समीक्षा की

दो मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में इसी तरह का मौसम रह सकता है। शेष इलाकों में भी कहीं कहीं हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। तीन मार्च को बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बारिश और बर्फबारी की संभावना है। शेष इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305