Connect with us

रेलवे यात्रियों के लिए जरूरी खबर, देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस अब काठगोदाम के बजाए हल्द्वानी तक सेवा देगी

उत्तराखंड

रेलवे यात्रियों के लिए जरूरी खबर, देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस अब काठगोदाम के बजाए हल्द्वानी तक सेवा देगी

हल्द्वानी: देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस में सफर करने वाले ध्यान दें। अब यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन बुधवार और रविवार को काठगोदाम के बजाए हल्द्वानी तक सेवा देगी। यह ट्रेन इन दो दिनों में हल्द्वानी से ही देहरादून के लिए रवाना होगी।जानकारी के मुताबिक प्रयागराज-देहरादून लिंक एक्सप्रेस का संचालन अब पांच दिन किया जाएगा। पहले यह ट्रेन सप्ताह तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को संचालित की जाती थी। अब लिंक एक्सप्रेस को बुधवार और रविवार को भी चलाया जाएगा। इस वजह से काठगोदाम तक चलने वाली ट्रेन को हल्द्वानी तक चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  आम लोगों की मेहनत की कमाई लूटने वालों को नहीं बख्शा जायेगा- डाॅ. धन सिंह रावत

बता दें कि प्रयागराज से आने वाली काठगोदाम एक्सप्रेस देहरादून से काठगोदाम तक जाती है, लेकिन अब इसे सप्ताह में दो दिन बुधवार और रविवार को हल्द्वानी तक संचालित किया जाएगा। प्रयागराज-देहरादून लिंक एक्सप्रेस का संचालन सप्ताह में सातों दिन किया जाता था, लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए ट्रेन के संचालन को तीन दिन किया गया था लेकिन हालात कंट्रोल में आने के बाद अब इसके संचालन क पांच दिन कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनाती- डा. धन सिंह रावत

 

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305