Connect with us

Uttarakhand UTET 2023 : जारी हो गया उत्तराखंड टीईटी का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

उत्तराखंड

Uttarakhand UTET 2023 : जारी हो गया उत्तराखंड टीईटी का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

उत्तरखंड स्कूली शिक्षा बोर्ड ने उत्तराखंड शिक्षक अर्हता परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है. बोर्ड ने उत्तराखंड टीईटी के मार्क्स अपनी वेबसाइट www.ukutet.com पर अपलोड किए हैं. इस वेबसाइट पर जाकर कैंडिडेट अपने नतीजे चेक कर सकते हैं. उत्तराखंड टीईटी का रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड या रोल नंबर या जन्मतिथि से लॉग इन करना होगा.

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट

उत्तराखंड टीईटी 2023 के स्कोर कार्ड पर उम्मीदवारों के मार्क्स, परीक्षा काा नाम, क्वॉलिफाइंग ग्रेड सहित अन्य सभी जानकारियां मिलेंगी. उत्तराखंड बोर्ड ने टीईटी एग्जाम की फाइनल आंसर की भी अपलोड कर दी है. उत्तराखंड टीईटी उन लोगों के लिए एक अर्हता परीक्षा है जो उत्तराखंड राज्य के सरकारी या निजी स्कूलों में टीचर बनना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें -  पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

ऐसे चेक करें उत्तराखंड टीईटी का रिजल्ट

उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा की ऑफिशियल वेबसाइट ukutet.com पर जाएं.होमपेज पर जाएं और यूटीईटी परिणाम 2023 के लिंक पर क्लिक करें.रिजल्ट दिखाने वाली एक स्क्रीन सामने आएगी.अब यहां परीक्षा देने वाले अपने लॉग इन क्रेडेंशियल एंटर करके लॉग इन करेंअब स्क्रीन पर यूटीईटी पेपर-1 और पेपर-2 का रिजल्ट दिख जाएगा.

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305