Connect with us

National Creators Award List: चमोली के पीयूष पुरोहित को मिला नैनो क्रिएटर अवार्ड

उत्तराखंड

National Creators Award List: चमोली के पीयूष पुरोहित को मिला नैनो क्रिएटर अवार्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड में प्रदेश के पीयूष पुरोहित को बेस्ट नैनो क्रिएटर अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने श्री पीयूष पुरोहित को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की है, उन्होंने कहा कि श्री पीयूष को मिला सम्मान राज्य का भी सम्मान है तथा इससे विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार के लिये प्रदेश के युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। जनपद चमोली के बमोथ गांव निवासी पियूष पुरोहित को डिजीटल इंडिया के तहत नैनो क्रियेटर अवार्ड से नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नवाजा गया है। इस डिजीटल प्रतियोगिता में देश भर से 30 लोगों ने प्रतिभाग किया था। शुक्रवार को दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सबसे कम उम्र के 20 साल के प्रतियोगी पियूष पुरोहित को नैनो क्रियेटर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

पियूष पुरोहित देहरादून स्थित डीएवी कालेज में बीएससी तृतीय वर्ष में अध्ययनरत हैं। पियूष के पिता नागेंद्र पुरोहित देहरादून स्थित राजकीय इंटर कालेज भगद्वारीखाल में अंग्रेजी प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं। व पीयूष की माता श्रीमती अनिता देवी गृहणी है। छात्र पियूष पुरोहित को मिले इस पुरस्कार पर उत्तराखंड सहित जनपद चमोली और उनके गांव बमोथ में खुशी की लहर है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड में प्रदेश के पीयूष पुरोहित को बेस्ट नैनो क्रिएटर अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने पीयूष पुरोहित को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की है, उन्होंने कहा कि पीयूष को मिला सम्मान राज्य का भी सम्मान है तथा इससे विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार के लिये प्रदेश के युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।

यह भी पढ़ें -  पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश

 

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305