Connect with us

Nainital Hotel Fire: नैनीताल के इस होटल में लगी भीषण, कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई आग

उत्तराखंड

Nainital Hotel Fire: नैनीताल के इस होटल में लगी भीषण, कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई आग

नैनीताल विक्रम विन्टेज होटल में देर रात्रि अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने भीषण रूप लिया तो लपटें उठने लगी। जिससे क्षेत्र में हड़कंप का माहौल रहा। हालांकि दमकल कर्मियों ने होटल कर्मियों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। होटल में लगी आग में लाखों का नुकसान बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी ने टनकपुर में ₹319 करोड़ की 20 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी (एटीआई) से लगते हुए क्षेत्र में नगर का प्रतिष्ठित होटल विक्रम विंटेज इन संचालित किया जाता है। होटल के समीप एक पुराना भवन भी है। जिसे डायरेक्टर आवास के लिए रखा गया है। देर रात करीब 9 बजे अचानक डायरेक्टर आवाज से धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। कर्मचारियों ने होटल प्रबंधन को इस बात की सूचना दी। लेकिन तब तक भवन में आग भड़क उठी। कुछ ही देर बाद आग ने भीषण रूप ले लिया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट: 1.06 लाख करोड़ के एमओयू की ग्राउंडिंग, सीएम धामी ने की समीक्षा

जिससे होटल समेत आसपास के आवासीय क्षेत्र में हड़कंप का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। इसी दौरान होटल प्रबंधन ने फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी। दमकल कर्मियों ने क्षेत्रवासियों के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इस बीच लगभग आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। फिलहाल आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका। लेकिन अग्निकांड में लाखों रुपए के नुकसान की बात कही जा रही है। अग्निशमन अधिकारी चंदन राम आर्य ने बताया कि फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। नुकसान का आकलन जांच के बाद ही किया जा सकेगा।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305