Connect with us

Nainital Accident: नैनीताल में खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, बच्चे- महिलाओं समेत 5 की मौत

उत्तराखंड

Nainital Accident: नैनीताल में खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, बच्चे- महिलाओं समेत 5 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल में एक बस खाई में गिरी है, जिसमें 25 से 30 सवारियां थी. इस हादसे में एक बच्चा और महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई है. वहीं कई लोग यात्री घायल हो गए हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एसडीआरएफ (SDRF) और एनडीआरएफ (NDRF) की टीम में मौके पर हैं. बताया जाता है बस एक स्कूल की थी जिसमें 25 से 30 लोग सवार थे. कुछ लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है कुछ को अभी खोजा जा रहा है हादसा बेहद खतरनाक था बताया जा रहा है. आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि कालाढूंगी रोड पर नालनी में एक बस खाई में गिरी है. जिसमें 30 से 33 लोग सवार होने की संभावना है, खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।

यह भी पढ़ें -  दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त

 

उक्त सूचना पर कमांडेंट एसडीआरएफ (SDRF) मणिकांत मिश्रा के निर्देशानुसार एसडीआरएफ (SDRF) रेस्क्यू टीमें पोस्ट रुद्रपुर, नैनीताल व खैरना से तत्काल रेस्क्यू हेतु घटनास्थल के लिए रवाना हुई हैं. घटनास्थल पर पहुंचकर ज्ञात हुआ कि उक्त बस में 32 लोग सवार थे जो हिसार, हरियाणा से नैनीताल घूमने हेतु आए हुए थे. एसडीआरएफ (SDRF) टीम रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर अन्य बचाव इकाइयों व स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए बस में सवार लोगों में से 18 लोगों को घायल अवस्था में रेस्क्यू कर उपचार हेतु अस्पताल पहुंचा दिया गया है. SDRF रेस्क्यू टीम मौके पर रेस्क्यू कार्य कर रही है.

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र

बस हादसे में ये लोग हुए घायल

1- सोनाली पुत्री सुभाष उम्र 23 वर्ष हिसार नौली कलर हरियाणा

2- पूजा पुत्री लिलू राम उम्र 26

3- मोनिका पत्नी प्रवीन उम्र 31 वर्ष

4- मुस्कान पुत्री सुभाष उम्र 21 वर्ष

5- कमलप्रित कौर उम्र 13 वर्ष

6- इशिता उम्र 5 वर्ष

7- विनीता उम्र 28 वर्ष

8- सोनिया उम्र 26 वर्ष

यह भी पढ़ें -  कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी

9- अमरजीत उम्र 31 वर्ष

10- रोमिला उम्र 59 वर्ष

11- गोठान सिंह उम्र 34 वर्ष

12- प्रियंका उम्र 32 वर्ष

13- सुनीता उम्र 34 वर्ष

14- अभिषेक पुत्र निलू राम उम्र 23 वर्ष

15- शिवेंद्र कौर उम्र 40 वर्ष

16- कपिल पुत्र उम्र 36 वर्ष

17- अंकित पुत्र विनोद कुमार उम्र 14 वर्ष

18- उर्मिला उम्र 35 वर्ष

19- रोगन पुत्र धर्म सिंह उम्र 33 वर्ष

20- करीना पुत्र प्रेम कुमार उम्र 23 वर्ष

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305