Connect with us

मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

जसपाल राणा का निधन भारतीय खेल जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति -मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पद्मश्री सम्मानित और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज जसपाल राणा के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस दुख की घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया।

यह भी पढ़ें -  काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जसपाल राणा का निधन भारतीय खेल जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और समर्पण के बल पर देश और उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। खेलों में उनके योगदान को सदैव सम्मान और गर्व के साथ याद किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जसपाल राणा केवल एक सफल निशानेबाज ही नहीं, बल्कि युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा के स्रोत भी थे। उनकी उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती रहेंगी।

यह भी पढ़ें -  वीकेंड पर मसूरी-ऋषिकेश जाने वालों के लिए देहरादून पुलिस ने लागू किया खास ट्रैफिक प्लान

मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा उनके परिजनों और असंख्य प्रशंसकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305