Connect with us

मां यमुना का दिखा रौद्ररूप, अतिवृष्टि से यमुनोत्री से जानकीचट्टी तक ​मची अफरातफरी

उत्तरकाशी

मां यमुना का दिखा रौद्ररूप, अतिवृष्टि से यमुनोत्री से जानकीचट्टी तक ​मची अफरातफरी

उत्तराखंड में एक बार फिर भारी बारिश आसमानी कहर बनकर बरसी है। यमुनोत्री में मां यमुना का रौद्ररूप दिखा। अतिवृष्टि के कारण यमुनोत्री धाम में मंदिर परिसर को भारी नुक़सान होने की जानकारी सामने आई है। जानकीचट्टी में भी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भारी बारिश से नुकसान हुआ है। उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। इस बार उत्तरकाशी जिले के लिए बारिश आफत बनकर आई है। सबसे ज्यादा नुकसान की खबरें उत्तरकाशी जिले से सामने आई है। यहां यमुनोत्री धाम से लेकर जानकीचट्टी तक खासा नुकसान हुआ है। अतिवृष्टि के कारण यमुनोत्री धाम में मंदिर परिसर को काफी नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में प्री-एसआईआर गतिविधियां तेज, 75 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी

मंदिर समिति के कार्यालय, रसोईघर आदि को भी नुकसान पहुंचा है। जानकीचट्टी में अतिवृष्टि से जानकीचट्टी पार्किंग के नीचे भूकटाव होने की जानकारी सामने आई है। जानकीचट्टी में खरशाली गांव को जाने वाले पुल से पहले यमुना नदी ने भूकटाव किया। इसके वीडियो भी अब सामने आए हैं। जिसमें यमुना का रौद्र रूप साफ नजर आ रहा है। इन जगहों पर रहने वाले लोगों के बीच देर रात से अफरा तफरी का माहौल है। अतिवृष्टि से नुकसान का जायजा लेने के लिए प्रशासन की टीम मौके पर रवाना हो गई है। हालांकि जगह जगह सड़कें बाधित होने से प्रशासन को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें -  शिक्षा व्यवस्था का सशक्त माध्यम बना विद्या समीक्षा केन्द्र

जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने यमुनोत्री क्षेत्र में बीती रात अतिवृष्टि होने के कारण हुए नुकसान का जायजा लेने और तात्कालिक रुप से आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के लिए उपजिलाधिकारी बड़कोट सहित संबंधित विभागों को मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार तहसीलदार बड़कोट के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम जानकीचट्टी क्षेत्र में पहुंच चुकी है। एसडीआरएफ, पुलिस तथा प्रशासन के कार्मिको ने जानकीचट्टी क्षेत्र में नदी के तटवर्ती क्षेत्र के भवनों को रात में ही खाली कराकर प्रभावित लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचा दिया था। यमुना नदी के आस पास के किनारे राणा चट्टी, हनुमान चट्टी, स्याना चट्टी, पाली गाड़ में पुलिस संचार माध्यम से रात्रि में ही लोगों को सतर्क कर दिया गया था।

Continue Reading

More in उत्तरकाशी

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305