Connect with us

मोहनलाल की फिल्म ‘एल 2 एम्पुरान’ के दूसरे दिन की कमाई में आई भारी गिरावट, अब तक कमाए इतने करोड़ रुपये 

मनोरंजन

मोहनलाल की फिल्म ‘एल 2 एम्पुरान’ के दूसरे दिन की कमाई में आई भारी गिरावट, अब तक कमाए इतने करोड़ रुपये 

सुपरस्टार मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एल 2 एम्पुरान’ 27 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसे पहले दिन दर्शकों का प्यार मिला। फिल्म ने पहले दिन औसत रूप से कमाई की। वहीं, दूसरे दिन की कमाई के आंकड़ें भी सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं कि दूसरे दिन फिल्म ने कितनी कमाई की।

‘एल 2 एम्पुरान’ की कमाई को लेकर जो उम्मीदें थीं, वो टूटती नजर आ रही हैं। फिल्म का दर्शकों के बीच इतना क्रेज होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर यह कमाल नहीं दिखा पा रही है। दूसरे दिन कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, ‘एल 2 एम्पुरान’ ने दूसरे दिन महज 4.89 करोड़ रुपये की कमाई की, जो निराशाजनक प्रदर्शन है।

यह भी पढ़ें -  ‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई

फिल्म की कुल कमाई
दूसरे दिन की कमाई में ओपनिंग डे के मुकाबले भारी गिरावट देखने को मिली। फिल्म ने 77 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ कमाई की है। पहले दिन ‘एल 2 एम्पुरान’ ने 22 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं अब उम्मीद है कि फिल्म की कमाई में कुछ घंटे में उछाल देखने को मिलेगा। हालांकि, अब फिल्म की कुल कमाई 26.89 करोड़ रुपये हो चुकी है।

यह भी पढ़ें -  यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर रिलीज, दिखा रहस्य, रोमांच और जबरदस्त एक्शन का तड़का

फिल्म का बजट
‘एल 2 एम्पुरान’ का बजट 180 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। पहले दिन इसने 12 प्रतिशत की कमाई की थी। यह फिल्म 2019 की ब्लॉकबस्टर ‘लूसिफर’ का सीक्वल है, जिसने 175 करोड़ रुपये की कमाई की थी और ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन पृथ्वीराज सुकुमारन ने किया है। साथ ही उन्होंने इसमें अहम भूमिका भी निभाई है। फिल्म में टोविनो थॉमस, इंद्रजीत सुकुमारन, मंजू वारियर, अभिमन्यु सिंह और सूरज वेंजारामूडू जैसे कई कलाकार हैं।

यह भी पढ़ें -  26/11 हमले के बाद की कानूनी जंग, राजकुमार राव की 'प्रहार' का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज

(साभार)

Ad Ad
Continue Reading

More in मनोरंजन

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305