Connect with us

विधायक उमेश कुमार का शस्त्र लाइसेंस किया गया निलंबित

उत्तराखंड

विधायक उमेश कुमार का शस्त्र लाइसेंस किया गया निलंबित

विधायक उमेश कुमार पर जिलाधिकारी देहरादून सवीन बंसल की बड़ी कार्रवाई

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल ने विधायक उमेश कुमार का शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिया है। साथ ही लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

बता दें कि 26 जनवरी के दिन पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन ने अपने समर्थकों के साथ विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर गोलीबारी की थी। उसे समय विधायक उमेश अपने दफ्तर में नहीं थे।

यह भी पढ़ें -  मुख्य सचिव ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा

इस घटना के बारे में पता चलते ही विधायक उमेश कुमार भी अपने समर्थकों और पुलिस के सामने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर सड़क पर खुलेआम दौड़ पड़े थे। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन और विधायक उमेश कुमार को हिरासत में ले लिया था।

अदालत में पेश करने के बाद चैंपियन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि विधायक उमेश को जमानत मिल गई है।

यह भी पढ़ें -  बच्चों का स्वस्थ बचपन ही है प्रदेश के मजबूत भविष्य की नींव- रेखा आर्या

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305