Connect with us

पीआरएसआई, देहरादून चैप्टर अध्यक्ष अमित पोखरियाल को मिला समाजिक योगदान में अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कार 

उत्तराखंड

पीआरएसआई, देहरादून चैप्टर अध्यक्ष अमित पोखरियाल को मिला समाजिक योगदान में अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कार 

देहरादून । इन्टरनेशनल एजुकेशन सिम्पोजियम अवार्ड सेरेमनी 2020 में पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी आफ इंडिया, देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष अमित पोखरियाल को समाजिक योगदान हेतु ‘कोन्ट्रीबुयूशन टू द कम्युनिटी अवार्ड 2020’  से नवाजा गया।इस अवार्ड को जोनसन स्पेस सैन्टर, नासा के जार्ज सलाजर, सर्न स्विट्जरलैंड की वैज्ञानिक डा.ईसाबेल पैडरोजा और स्मार्ट सर्किट इनोवेशन के सह संस्थापक राघव शर्मा ने संयुक्त रूप से दिया। स्मार्ट सरकिट्स इनोवेशन संस्था अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोगों को शिक्षा, समाजिक कार्यों पर सम्मानित करती  है, इसी क्रम में इस वर्ष 2020 को कोविड के कारण आनलाइन समारोह किया गया।

यह भी पढ़ें -  दून पुलिस ने गुमशुदा नाबालिग बालिका को तमिलनाडु से किया सकुशल बरामद

अमित पोखरियाल जनसम्पर्क के क्षेत्र से आते हैं और पीआरएसआई के माध्यम से समाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हैं।कोरोना महामारी के दौरान इनकी अध्यक्षता में पीआरएसआई ने राष्ट्रीय स्तर की आनलाइन ड्राइंग पेंटिंग प्रतियोगिता कराई, भारत की नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर लोगों के विचारों के संकलन की पुस्तक प्रकाशित की, इसके अतिरिक्त यह लगातार यूकास्ट के माध्यम से वैज्ञानिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहते हैं। पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी आफ इंडिया, देहरादून चैप्टर के सचिव अनिल सती, कोषाध्यक्ष सुरेश भट्ट, राकेश डोभाल और संस्था के सभी पदाधिकारियों ने खुशी व्यक्त की व पोखरियाल को बधाई प्रेषित की।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305