Connect with us

इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण

उत्तराखंड

इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को दुपहिया इलेक्ट्रिक वाहन से अचानक उपनल मुख्यालय पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। मंत्री गणेश जोशी को अचानक अपने बीच देखकर अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया तथा पूरे कार्यालय में हड़कंप मच गया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यालय के विभिन्न अनुभागों का दौरा कर कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्यप्रणाली, कार्यालय संचालन एवं प्रबंधन व्यवस्था का गहनता से निरीक्षण किया तथा अधिकारियों से विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें -  जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों, ईंधन संरक्षण के दृष्टिगत उपनल मुख्यालय के 50 प्रतिशत कार्य “वर्क फ्रॉम होम” प्रणाली के अंतर्गत संचालित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सप्ताह में एक दिन “नो व्हीकल डे” अभियान के तहत प्रत्येक शनिवार को अधिकतम कार्य ऑनलाइन माध्यम से संचालित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

यह भी पढ़ें -  प्रदेश में अगले दो दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि डिजिटल कार्यप्रणाली को बढ़ावा देने से न केवल ईंधन की बचत होगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिलेगा। मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अनावश्यक वाहन उपयोग कम करने तथा इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की अपील की। मंत्री गणेश जोशी ने उपनल मुख्यालय में डाक एवं अन्य कार्यों के लिए उपयोग में लाए जा रहे दुपहिया इलेक्ट्रिक वाहन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल अन्य विभागों के लिए भी प्रेरणादायक बताया।उन्होंने कहा कि ऊर्जा संरक्षण एवं ईंधन की बचत वर्तमान समय की आवश्यकता है और इसके लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे।

यह भी पढ़ें -  भविष्य में फसलों को होने वाली किसी भी प्रकार की क्षति की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए- गणेश जोशी

इस दौरान पर उपनल के निदेशक मेजर जनरल शम्मी सभरवाल (सेनि), प्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर जेएनएस बिष्ट (सेनि) तथा उपमहाप्रबंधक मेजर हिमांशु रौतेला (सेनि) उपस्थित रहे।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305