Connect with us

बाईक लेकर निकले सीएम धामी, डोर टू डोर प्रचार कर मांगा जनसमर्थन

उत्तराखंड

बाईक लेकर निकले सीएम धामी, डोर टू डोर प्रचार कर मांगा जनसमर्थन

टनकपुर में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डोर-टू-डोर प्रचार किया। मोटरसाइकिल पर सवाल होकर सीएम धामी ने प्रचार किया। उन्होंने आगामी उपचुनाव में अधिक से अधिक मतदान कर भाजपा को पूर्ण बहुमत से विजय बनाने की अपील की। सोमवार को सीएम धामी टनकपुर में सुबह आठ बजे पहुंचे। उन्होंने टनकपुर के विभिन्न जगहों में बैठकर चाय पर उपचुनाव की चर्चा की। यहां पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी, पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन रावत, महादेव आदि मौजूद रहे।

इससे पहले चम्पावत में करीब दो माह तक चले उपचुनाव के चुनाव प्रचार का शोर रविवार को पांच बजे थम गया। आखिरी दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कई जगहों पर जनसभाएं की। इसके अलावा कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी ने विस के कई इलाकों में जाकर आखिरी दिन पूरी ताकत झोंकी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 21 अप्रैल को चम्पावत के गुरु गोरखनाथ धाम आकर उपचुनाव का शंखनाद किया था। इसके बाद कांग्रेस ने निर्मला पर दांव खेलते हुए उन्हें चुनावी मैदान पर उतरने की कमान सौंपी। डेढ़ से दो माह के इस अंतराल में दोनों दलों के बीच कई बार सियासी रंजिश देखने को मिली। दोनों दलों ने एक दूसर पर आरोप प्रत्यारोप लगाए।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी

रविवार को प्रचार के आखिरी दिन जहां सीएम ने टनकपुर के गैड़ाखाली, छीनीगोठ और दक्ष प्रजापति, वाल्मिकी कॉलोनी में जनसभा कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। प्रचार की सीमा समाप्त होने के बाद सीएम खटीमा की ओर रवाना हुए। इधर, दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी ने गहतोड़ी ने भी टनकपुर बनबसा के अलावा चम्पावत के कई इलाकों में किया।

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने को कहा। जनसभा और सार्वजनिक रूप से प्रचार करने पर रोक के बाद अब डोर-टू-डोर कैंपेन की बारी है। देर रात तक मतदाताओं को लुभाने का प्रयास किया जाएगा। पांच बजे तक ही रविवार को प्रचार की सीमा तय थी। जिसके मुताबिक विस के सभी हिस्सों में शांतिपूर्वक प्रचार थम गया है। पुलिस को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। मतदान के लिए सभ्ी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305