Connect with us

मुफ्त में करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, धामी सरकार ने की ये बड़ी घोषणा

उत्तराखंड

मुफ्त में करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, धामी सरकार ने की ये बड़ी घोषणा

सीएम ने कहा, सीएम उत्थान योजना के तहत राज्य में छात्रों को आईएएस, आईपीएस, पीसीएस, एनडीए, सीडीएस, मेडिकल एवं इंजीनियरिंग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग दी जाएगी। उत्तराखंड के छात्रों को आईएएस-पीसीएस समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अब मुफ्त कोचिंग मिलेगी। उनके लिए हर जिले में पुस्तकालय भी बनाए जाएंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इन परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुख्यमंत्री उत्थान और ज्ञानकोष योजना शुरू करने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 6 से 11 अक्टूबर तक येलो अलर्ट जारी

सीएम ने कहा, सीएम उत्थान योजना के तहत राज्य में छात्रों को आईएएस, आईपीएस, पीसीएस, एनडीए, सीडीएस, मेडिकल एवं इंजीनियरिंग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग दी जाएगी। आर्थिक स्थिति की वजह से इन परीक्षाओं की तैयारी न कर पाने वाले छात्र-छात्राओं के लिए सुविधा होगी।छात्रों को यह सुविधाएं मिलेंगी। ऑनलाइन स्टडी मटेरियल, ऑफलाइन कक्षाएं, परीक्षा से संबंधित पाठ्यक्रम, प्रश्न बैंक आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी, ज्ञानकोष योजना के तहत विभागीय छात्रावास, आश्रम पद्धति विद्यालयों और विभागीय प्रतिष्ठानों का उपयोग करते हुए हर जिले में समृद्ध पुस्तकालय की स्थापना, पुस्तकालयों का उपयोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवा, छात्र, शिक्षक एवं समुदाय के सदस्य कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें -  सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी

पुस्तकालयों में योग्य अनुभवी और प्रोफेशनल व्याख्याताओं को सूचीबद्ध करते हुए एक संपर्क केंद्र बनाया जाएगा, जो प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित विषयगत समस्या को दूर करेंगे, पुस्तकालयों के उपयोग के लिए विशेषज्ञों को सूचीबद्ध करने, पुस्तकों की व्यवस्था, इन्फ्रास्ट्रक्चर आदि की समीक्षा विशेषज्ञ समिति की ओर से की जाएगी।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305