Connect with us

उत्तराखंड के कॉलेजों में इस दिन होंगे छात्रसंघ चुनाव, आदेश जारी

उत्तराखंड

उत्तराखंड के कॉलेजों में इस दिन होंगे छात्रसंघ चुनाव, आदेश जारी

24 दिसंबर को विवि और कॉलेजों में एक साथ होंगे छात्रसंघ चुनाव, कुलपतियों की बैठक में हुआ निर्णयसभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक हुई, जिसके बाद यह तय किया गया कि 24 दिसंबर को राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में चुनाव कराए जाएंगे।

उत्तराखंड के तीन राजकीय विश्वविद्यालयों और 119 राजकीय महाविद्यालयों में एक साथ 24 दिसंबर को छात्रसंघ चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। देहरादून में राजकीय विवि के कुलपतियों की बैठक में छात्रसंघ चुनाव कराने पर निर्णय हुआ।कोविड महामारी के कारण प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए जा सके थे, लेकिन महामारी का प्रभाव कम होने के बाद विवि और महाविद्यालयों में शिक्षण कार्य तो सामान्य हो गया, लेकिन छात्रसंघ चुनाव बहाल नहीं हो पाए।

यह भी पढ़ें -  92 शिकायतें, कई परिवारों का दर्द, समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

इसकी मांग को लेकर पूरे प्रदेश में छात्र संगठनों के बैनर तले छात्र आंदोलन कर रहे थे। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने छात्रसंघ चुनाव जल्द तय होने के संकेत दिए थे। श्रीदेव सुमन विवि के कुलसचिव खेमराज भट्ट ने बताया कि बुधवार को श्रीदेव सुमन विवि, सोबन सिंह जीना विवि और कुमाऊं विवि के कुलपतियों और कुलसचिवों ने दून में बैठक की, जिसमें छात्रसंघ चुनाव कराने पर निर्णय लिया।कहा कि छात्रसंघ चुनाव की तारीख से पहले चुनाव की सभी तैयारियां करने के निर्देश जारी कर दिए जाएंगे। सभी महाविद्यालयों को छात्रसंघ चुनाव की आचार संहिता और चुनाव अधिकारी बनाने का एक कार्यक्रम अलग से जारी होगा।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305