Connect with us

खुशखबरी: मुख्यमंत्री ने की राज्य कर्मचारियों के लिए चार प्रतिशत महंगाई भत्ते की घोषणा

उत्तराखंड

खुशखबरी: मुख्यमंत्री ने की राज्य कर्मचारियों के लिए चार प्रतिशत महंगाई भत्ते की घोषणा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से मांगों पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति ने 10 नवंबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित कर दी है। मुख्यमंत्री ने समिति से हुई वार्ता के दौरान राज्य कर्मचारियों के लिए चार प्रतिशत महंगाई भत्ते (डीए) की भी घोषणा की। समिति का दावा है कि सोमवार तक डीए का शासनादेश जारी हो जाएगा।

यह भी पढ़ें -  अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में हुई वार्ता के दौरान समिति ने 20 सूत्रीय मांगपत्र रखा। सीएम ने सिलसिलेवार मांगें सुनी और समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग समितियां बनाने के निर्देश दिए। इन समितियों में कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। बैठक में मुख्यमंत्री ने अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री) की अध्यक्षता में वित्त और कार्मिक विभाग के अधिकारियों की समिति बनाकर समिति की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -  टॉपर छात्र-छात्राओं को सरकार देगी लैपटॉप, डिग्री कॉलेज में प्रवेश पर मिलेंगे 51 हजार

कैबिनेट मंत्री की अध्यक्षता में बनेगी कमेटी: डाउन ग्रेड वेतन पर हुए निर्णय से नाराज समिति को मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि कैबिनेट मंत्री की अध्यक्षता में एक समिति बनेगी। समिति कर्मचारी प्रतिनिधियों से रायशुमारी कर रिपोर्ट देगी। इस रिपोर्ट पर सरकार निर्णय लेगी।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सभी विभागाध्यक्ष और जिलाधिकारी हर महीने कर्मचारी प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे जबकि सचिव स्तर तीन माह में बैठक होगी। ‘हमें आंदोलन और हड़ताल की सोच बदलनी होगी’। मुख्यमंत्री ने कहा कि समस्या का समाधान आपसी बातचीत से ही संभव है। हमें आंदोलन या हड़ताल की सोच को बदलकर आपसी सहमति से ही समस्याओं का समाधान पर ध्यान देना चाहिए।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305